फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Young man dies during treatment six people beat him due to enmity police in search of accused inJanjgir Champa

Janjgir Champa: इलाज के दौरान युवक की मौत, रंजिश के चलते छह लोगों ने की थी मारपीट, आरोपियों की तलाश में पुलिस

Tue, 18 Mar 2025 05:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 18 Mar 2025 05:47 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के डोमाडीह (बिर्रा) में युवक चित्रांशु पटेल और अंकुर वैष्णव के साथ पड़ोसी के छह लोगों ने मिलकर होली के दिन पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की थी। जिसमें घायल युवक चित्रांशु पटेल की रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत ही गई।

विज्ञापन
Young man dies during treatment six people beat him due to enmity police in search of accused inJanjgir Champa
युवक की उपचार के दौरान मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के डोमाडीह (बिर्रा) में युवक चित्रांशु पटेल और अंकुर वैष्णव के साथ पड़ोसी के छह लोगों ने मिलकर होली के दिन पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की थी। जिसमें घायल युवक चित्रांशु पटेल की रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत ही गई। जिसपर बिर्रा थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस आरोपियो की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डभराखुर्द गाँव का निवासी चित्रांशू पटेल अपने दोस्त अंकूर वैष्णव के साथ होली के दिन दोपहर 3.00 बजे करीबन डोमाडीह (बिर्रा) से होली खेलने के बाद दोस्त के साथ घर आ रहा था तभी पड़ोस के रहने वाले राज केवट, भुनेश्वर पटेल, मोहन पटेल, कृष्ण कुमार पटेल, दरस राम पटेल, दया राम पटेल जोकि रास्ते में मिले और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगे।
विज्ञापन


तभी युवक चित्रांशु पटेल ने गाली-गलौज देने से मना किया तो राज केवट अपने पांच साथियों के साथ मिलकर जान से मारने कि नियत से बांस के डंडे से मारपीट करने लगे। वहीं दोस्त अंकूर वैष्णव किसी तरह जान बचकर भाग निकला और चित्रांशु पटेल के घर मे सूचना दी। जिसके बाद परिजन घटनास्थल पहुंचे,गंभीर रूप से घायल चित्रांशु को इलाज के लिए बिर्रा में अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर जांजगीर जिला अस्पताल में एक दिन उपचार चल मगर तबियत में कोई सुधार नहीं होने पर उसे  रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां 3 से 4 दिनों तक उपचार चला मगर जिंदगी की जंग नहीं जीत सका आज मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक का दोस्त अंकुर वैष्णव ने कहा कि जिस तरह से चित्रांशु पटेल की हत्या की गई है डर लग रहा है कि हमें भी जान से मार सकते है। बिर्रा पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है और सुरक्षा का मांग की है। 

वही बिर्रा पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े होने लगे हैं, 4 दिन पहले हुए जानलेवा हमले कि घटना पर अभी तक आरोपियों कि गिरफ्तारी नहीं हुई है,वही आज ईलाज के दौरान युवक कि मौत भी हो गई है लेकिन आरोपी बिर्रा पुलिस के चंगुल से दूर है कहीं न कहीं आरोपियों को बिर्रा पुलिस का सह प्राप्त है जिससे उनके हौसले बुलंद है।


एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि होली के दिन हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया था वही घायल चित्रांशु पटेल की रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत की सूचना मिली है जिसपर आरोपियों के खिलाफ  बिर्रा थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में जुट गई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed