{"_id":"670e65a697c750edb2050e64","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-from-a-tree-in-the-backyard-of-his-house-in-janjgir-champa-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: घर की बाड़ी में लगे पेड़ में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: घर की बाड़ी में लगे पेड़ में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में पसरा मातम
Tue, 15 Oct 2024 06:23 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 15 Oct 2024 06:23 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम घुठिया में अज्ञात कारण से घर के बाड़ी में लगे पेड़ से युवक बलराम यादव 18 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम घुठिया में अज्ञात कारण से घर के बाड़ी में लगे पेड़ से युवक बलराम यादव 18 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया,घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
एएसआई आर.पी.बघेल ने बताया कि मंगलवार की सुबह थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना परिजनों के द्वारा दी गई। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
मृतक बलराम यादव के पिता से पूछताछ करने पर बताया कि वह रात को बाथरूम जाने को उठा था तब देखा की बलराम अपना मोबाइल फोन को चला रहा था। जिसके बाद सोने चला गया, सुबह करीबन 5 बजे उसकी पत्नी उठी और बाड़ी तरह गई तो देखा कि बलराम पेड़ में फांसी के फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन
मामले में मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू की गई है मृतक के पास से कुछ सुसाइट नोट बरामद नहीं किया गया है। युवक ने किस कारण से आत्महत्या की है जांच का विषय है जांच के बाद मौत का कारण का खुलासा हो पाएगा।