फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Workers down tools in KSK Mahanadi Power Company protest demanding basic facilities in Janjgir Champa

Janjgir Champa: KSK महानदी पावर कंपनी में श्रमिकों ने किया टूल डाउन, मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन

Mon, 27 May 2024 03:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 27 May 2024 03:04 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पंचायत नारियरा में स्थापित केएसके महानदी पावर कंपनी लिमिटेड में मजदूर संघ एचएमएस यूनिट के द्वारा अपनी मूलभूत सुविधाओं को मांगो को लेकर टुल डाउन किया गया है।

विज्ञापन
Workers down tools in KSK Mahanadi Power Company protest demanding basic facilities in Janjgir Champa
श्रमिकों ने किया टूल डाउन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पंचायत नारियरा में स्थापित केएसके महानदी पावर कंपनी लिमिटेड में मजदूर संघ एचएमएस यूनिट के द्वारा अपनी मूलभूत सुविधाओं को मांगो को लेकर टुल डाउन किया गया है। जिससे प्लांट के अंदर शत प्रतिशत काम पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। फरवरी माह में श्रमिक संघ ने रैली के माध्यम से अपनी मांगो को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया गया था। जिसमे सकारात्मक पहल नहीं किया गया है। जिससे श्रमिक संघ ने नाराजगी जताई और टुल डाउन किया हैं। 

विज्ञापन

 

मिली जानकारी अनुसार,छत्तीसगढ़ पावर मजदूर संघ (एचएमएस) के द्वारा अप्रैल 2024 से लंबित इंक्रीमेंट, बच्चों के लिए निर्बाध निःशुल्क बस परिवहन सेवा, अस्पताल निर्माण कार्य जल्द प्रारम्भ करना, बोनस को 1 सैलरी प्रदान करना, श्रमिकों के मेडिकल बीमा राशि को बढ़ाना एवं उसमें शर्तों को सरलीकरण करना। इन सभी मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया गया था। जिसपर कोई पहल नहीं की गई है जिससे श्रमिको में आक्रोश व्यक्त करते हुए आज सोमवार की सुबह 7 बजे से की काम बंद कर दिया है। 

विज्ञापन

 

वहीं पिछले वर्ष के अस्पताल निर्माण के लिए 1.75 करोड़ रुपए को लेकर समझौता हुआ था जिसके लिए जिला प्रशासन को 50 लाख रु की भुगतान कर देने की बात हुई थी। वही अस्पताल निर्माण कार्य चालू होने पर बाकी का पैसा 1.25 करोड़ रुपए किस्तों में जारी करने की बात कही गई थी। आज तक अस्पताल का निर्माण कार्य प्रारंभ भी नहीं हो सका है। अकलतरा के कई निजी स्कूलों में टाई कर शिक्षा व्यवस्था प्रारंभ की गई थी। जिसमे अधिक दूर होने के कारण बच्चों का परिवहन सेवा बाधित होते रहता है। जब तक केएसके पावर कंपनी अपना खुद का स्कूल निर्माण नहीं करता तब तक परिवहन का व्यवस्था केसके प्रबंधक के द्वारा किए जाने की मांग की गई है। इसके अलावा मूलभूत सुविधाओं को लेकर कानून के तहत मिलने वाले अधिकारियों से मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

केएसके महानदी पावर कंपनी का कोई भी यूनिट बंद नहीं हुआ है। जानकारी अनुसार की जब तक बंकर में कोयला डाला हुआ है तब तक काम चलता रहेगा हो सकता है शाम तक यूनिट बंद हो सकता है। वही लगभग 1500 श्रमिको के द्वारा काम बंद कर दिया गया है अभी प्रदर्शन जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed