फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Woman dies in road accident couple was going to attend Chhathi program in Janjgir Champa

Janjgir Champa: सड़क हादसें में महिला की मौत, छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था दंपती, पसरा मातम

Sun, 12 May 2024 04:24 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 12 May 2024 04:24 PM IST
सार

 पकरिया झूलन जंगल मोड़ के पास बने ब्रेकर से मोटर साइकिल में सवार पति पत्नी सड़क किनारे जा गिरे। हादसे में महिला की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Woman dies in road accident couple was going to attend Chhathi program in Janjgir Champa
सड़क हादसे में महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के पकरिया झूलन जंगल मोड़ के पास बने ब्रेकर से मोटर साइकिल में सवार पति पत्नी सड़क किनारे जा गिरे। मोटर साइकिल से गिरने पर महिला के सिर में अधिक चोट लगने से उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतका के पति को हल्की चोट आई है। वे छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोरबा जा रहे थे। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


बलौदा बाजार जिले के रहने वाले धर्मेंद्र वैष्णव पत्नी माधुरी वैष्णव के साथ मोटर साइकिल से कोरबा जा रहे थे। दोनों रविवार की सुबह करीबन 6.30 बजे पकरिया झूलन के जंगल मुख्य मार्ग के मोड़ के पास पहुंचे हुए थे जहां ब्रेकर बना हुआ था। उसमे मोटर साइकिल चला रहे धर्मेंद्र वैष्णव अपनी नियंत्रण खो दिया और उछलकर उसकी पत्नी माधुरी वैष्णव सड़क के किनारे सिर के बल जा गिरी। जिससे सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही खून का तेज बहाव होने लगा। घटना की जानकारी राहगीरों ने 108 को दी और उपचार के लिए दोनो को अस्पताल ले जाया गया जहा डॉक्टर ने जांच उपरांत माधुरी वैष्णव उम्र 50 वर्ष को मृत घोषित किया। वही धर्मेंद्र वैष्णव को हल्की चोट आई है जिसका उपचार किया गया। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी पामगढ़ पुलिस को दी गई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed