फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Woman died in a road accident accident happened while crossing road in Janjgir Champa

Janjgir Champa: सड़क हादसे में महिला की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा, खेत से घर लौट रही थी महिला

Sun, 31 Mar 2024 06:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 31 Mar 2024 06:01 PM IST
सार

खेत से काम करके वापस लौट रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे महिला की मौत हो गई।      
 

विज्ञापन
Woman died in a road accident accident happened while crossing road in Janjgir Champa
सड़क हाादसे में महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम परसाही नाला मंदिर के पास खेत से काम खत्म कर घर लौट रही महिला मिना बाई बघेल को तेज रफ्तार बाइक चला रहे नाबालिक चालक ने ठोकर मार दी। हादसे में महिला जख्मी हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम पोड़ीदलहा की रहने वाली महिला मिना बाई बघेल उम्र 57 साल आज रविवार को अपने खेतो में काम करने गई हुई थी। खेत का काम खत्म होने के बाद वह घर के लिए जा रही थी। सड़क किनारे पहुंची और सड़क को पार कर रही थी। इसी बीच एक ही मोटर साइकिल में दो नाबालिक बालक बैठकर मोटर साइकिल को चलाते हुए अकलतरा से खाने का टिफिन को छोड़ कर वापस अपने गांव पोड़ीदलहा आ रहे थे। तेज रफ्तार से मोटर साइकिल को चलाते हुए, महिला को सामने से जोरदार ठोकर मारी है।  जिससे महिला दूर जा गिरी वही मोटर साइकिल में सवार दोनो नाबालिक भी गिर पड़े जिन्हे हल्की चोट आई है। महिला की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल अकलतरा लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत महिला मिना बाई बघेल को मृत घोषित किया है।

विज्ञापन

 

वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। मोटर साइकिल को जब्त किया गया है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed