फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Woman commits suicide on wedding anniversary

Janjgir Champa: शादी की वर्षगांठ के दिन नवविवाहिता ने मौत को लगाया गले, पति, सास, जेठ-जेठानी हुए गिरफ्तार

Wed, 29 May 2024 10:56 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 29 May 2024 10:56 AM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम चोरभट्टी में नवविवाहिता सुहाना कश्यप उम्र 20 वर्ष ने ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया। जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Woman commits suicide on wedding anniversary
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम चोरभट्टी में नवविवाहिता सुहाना कश्यप उम्र 20 वर्ष ने ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया। जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहा उपचार के दौरान नव विवाहिता ने दम तोड़ दिया था। मुलमुला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति सहित सास, जेठ, जेठानी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। मामला मूलमुला थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, बिलासपुर जिले के ग्राम गोड़ाडीह वार्ड नंबर 11 की निवासी सुहाना कश्यप 20 वर्ष पिता चंद्रशेखर कश्यप की शादी, जांजगीर चांपा जिले के ग्राम चोरभट्टी के निवासी गणेश राम कश्यप 29 वर्ष के साथ 9 मई 2023 में शादी हुई थी। शादी होने के बाद सुहाना कश्यप अपने ससुराल में रह रही थी। कुछ दिन बाद उसका पति गणेश राम और सास जेठ जेठानी के द्वारा दहेज के लिए लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। घर पर छोटी-छोटी बातो को लेकर लड़ाई झगड़ा भी किया जाने लगा। जिससे नव विवाहिता सुहाना कश्यप मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान रहा करती थी।
विज्ञापन


9 मई 2024 को शादी के सालगिरह के दिन ही सुहाना कश्यप ने रोज-रोज के प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया। जिसे उपचार के लिए आनन-फानन में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। मगर उपचार के दौरान नव विवाहिता सुहाना कश्यप ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed