फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Wife strangled husband to death accused woman arrested this was the reason for the murder in Janjgir Champa

जांजगीर चांपा: पत्नी ने गला घोटकर की पति की हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार, ये थी हत्या की वजह

Mon, 08 Sep 2025 06:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 08 Sep 2025 06:52 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र के मंझली तालाब मोहल्ले में आरोपी महिला दुर्गा बड़ाइक ने अपने पति सोमराज बड़ाइक की तकिया और हाथ से गला घोटकर हत्या की है। 

विज्ञापन
Wife strangled husband to death accused woman arrested this was the reason for the murder in Janjgir Champa
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र के मंझली तालाब मोहल्ले में आरोपी महिला दुर्गा बड़ाइक ने अपने पति सोमराज बड़ाइक की तकिया और हाथ से गला घोटकर हत्या की है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। हत्या का कारण चरित्र पर शंका रखता था और मारपीट की वजह बताई गई है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार,, संजय थवाईत ने चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की 7 सितंबर की शाम 6 से 7 बजे के बीच मृतक जीजा सोमराज बड़ाइक जोकि शराब के नशे में घर आया और बहन दुर्गा बड़ाइक के ऊपर उसके चरित्र को लेकर शंका करते हुए गाली गलौज कर मारपीट करने लगा। जिसकी जानकारी मिलने पर घर जाकर झगड़ा शांत कराकर वह से चला गया। उसी रात करीबन 9 बजे बहन दुर्गा बड़ाइक जोकि घर आकर बोली कि पति सोमराज बड़ाइक ने फिर से मारपीट कर रहा था जिससे परेशान होकर वह अपने पति का गला दबाकर हत्या कर दी है। जिसपर घर जाकर देखा तो जीजा सोमराज बड़ाइक अचेत हालत में कमरे के बिस्तर में पड़ा हुआ है। जिसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया है। चांपा थाने में आरोपी महिला दुर्गा बड़ाइक के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस हिरासत में लिया गया और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 
विज्ञापन


आरोपी महिला दुर्गा बड़ाइक से पूछने पर बताई कि उसका पति उसके चरित्र पर हमेश शंका करता और रोजाना शराब के नशे में मारपीट करता था। 7 सितंबर की रात को भी मारपीट की है जिससे परेशान होकर बिस्तर में उसके चेहरे को तकिया से ढकना और गले को हाथों से दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर हत्या में इस्तमाल किए तकिया की बरामद किया गया है,आरोपी महिला दुर्गा बड़ाइक के खिलाफ प्रयाप्त सबूत मिलने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जिला न्यायालय पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed