{"_id":"67320a00934c484cb00274d7","slug":"when-told-not-to-fight-people-entered-the-house-and-beat-them-up-in-janjgir-champa-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: झगड़ा नहीं करने की बात कहने पर घर में घुसकर मारपीट, पिता समेत दो पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: झगड़ा नहीं करने की बात कहने पर घर में घुसकर मारपीट, पिता समेत दो पुत्र गिरफ्तार
Tue, 12 Nov 2024 12:39 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:39 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सिवनी में लड़ाई झगड़ा नहीं करने की बात कहने को लेकर घर के अंदर घुसकर मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को नैला चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सिवनी में लड़ाई झगड़ा नहीं करने की बात कहने को लेकर घर के अंदर घुसकर मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को नैला चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार दीपावली की रात्रि करीबन 8.30बजे प्रफुल्ल धीवर लोग आपस में लड़ाई झगड़ा हो रहे थे जिसपर शिव कुमार बरेठ ने लड़ाई झगडे मत करो कहने पर घरेलू झगड़े में तुम मना करने वाले कोन हो बोलने वाले कहते हुए गाली गलौज दी। जिसके बाद शिव कुमार बरेठ वहां से अपने घर चला गया। जिसके कुछ देर बाद फ्रफुल्ल,पंकज, पृथ्वी धीवर आए और घर के अंदर घुसकर मारपीट की पंकज धीवर ने अपने हाथ में रखे चाकू से पेट और सीने को मारा जिससे खून निकलने लगा था।
विज्ञापन
नैला चौकी उप थाना में धारा296,115(2),351(2)3,3333.118(1)BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई। आरोपियों को उनके गांव सिवनी में होने पर घेरा बंदी कर पकड़ा गया जिन्हें पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर मारपीट और चाकू से हमला करने का जुर्म स्वीकार किया है। तीनो आरोपी पिता और 2 पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन