फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Video of farmer demanding bribe of Rs 5,000 goes viral

पटवारी का वीडियो वायरल: जांजगीर चांपा में केसीसी लोन के बदले पांच हजार की मांगी घूस, एडीएम ने कही ये बात

Sat, 16 Sep 2023 06:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 16 Sep 2023 06:26 PM IST
सार

राजू सिंह ने पैसे देने से इंकार किया तो पटवारी शोभाराम पाण्डे भी हस्ताक्षर नहीं करने की बात कही और झगड़ा करने लगा। कहने लगा अब तुम्हे लोन नहीं मिलेगा। जिससे शिकायत करनी है कर लो कहते हुए वीडियो में साफ सुना जा रहा है।  

विज्ञापन
Video of farmer demanding bribe of Rs 5,000 goes viral
पटवारी शोभाराम पाण्डे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा जनपद पंचायत क्षेत्र के पिपरसत्ति गांव के रहने वाले किसान नारायण सिंह बारगाह जोकि केसीसी लोन निकलने के लिए दस्तावेज में पटवारी शोभाराम पाण्डे के हस्ताक्षर के लिए गया हुआ था। इस दौरान पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी, नहीं देने पर हस्ताक्षर नहीं करने की बात कही है और किसान के पुत्र से झगड़ा करने लगा।  जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर एसडीएम ने कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबित किसान नारायण सिंह अपने पुत्र राजू सिंह के साथ पटवारी कार्यालय गया हुआ था। राजू सिंह ने बताया की उसके पिता नारायण सिंह के नाम पर 1.5 एकड़ जमीन है जिसमे कृषि कार्य के लिए केसीसी लोन निकलने के लिए 10 दिनों से पटवारी के पास घूम रहे थे। बीती शुक्रवार को नाम जोड़ने के लिए पांच सौ रुपये दिया था और केसीसी लोन के लिए दस्तावेज में हस्ताक्षर करने के लिए कहा। पटवारी ने हस्ताक्षर के एवज में पांच हजार रुपये की मांग करने लगा। 

विज्ञापन

 


राजू सिंह ने पैसे देने से इंकार किया तो पटवारी शोभाराम पाण्डे भी हस्ताक्षर नहीं करने की बात कही और झगड़ा करने लगा। कहने लगा अब तुम्हे लोन नहीं मिलेगा। जिससे शिकायत करनी है कर लो कहते हुए वीडियो में साफ सुना जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसडीएम विक्रांत अंचला ने कहा की पटवारी शोभाराम पाण्डे का पैसे मांगने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो की जांच पड़ताल की जाएगी जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed