फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Two guards murdered in village Seoni of Janjgir Champa

Janjgir Champa: अज्ञात हमलावरों ने दो गार्ड को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 05 Nov 2023 01:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 05 Nov 2023 01:25 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सिवनी में स्थित देशी शराब भट्टी दुकान के दो गार्ड की बीती रात अज्ञात लोगों ने सिर पर वार कर हत्या कर दी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीओपी,थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंची हुई है।

विज्ञापन
Two guards murdered in village Seoni of Janjgir Champa
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सिवनी में स्थित देशी शराब भट्टी दुकान के दो गार्ड की बीती रात अज्ञात लोगों ने सिर पर वार कर हत्या कर दी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीओपी,थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंची हुई है। वहीं, एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, बीती रात सिवनी गांव में देशी शराब भट्टी दुकान की सुरक्षा में लगे दोनों गार्ड जिनका नाम युदुनंद पटेल उम्र 28 साल, जय कुमार सूर्यवंशी उम्र 27 साल जोकि देशी शराब भट्टी के सामने दोनों एक साथ खाट पर सोए हुए थे। जिसके बाद अचानक अज्ञात लोगों ने दोनों गार्ड की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, बिलासपुर जिले से एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। उसके बाद आगे की जांच पड़ताल शुरू की गी। वहीं, देशी शराब भट्टी दुकान से किसी भी प्रकार की शराब की बोतल या पैसे की चोरी तो नहीं हुई है। इसकी जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed