फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Tile mechanic dies in road accident crushed by capsule vehicle accused arrested along with vehicle in Janjgir

Janjgir Champa: सड़क हादसे में टाइल्स मिस्त्री की मौत, कैप्सूल वाहन ने कुचला, वाहन सहित आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Sep 2024 01:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 27 Sep 2024 01:51 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा मुख्य मार्ग पर कैप्सूल वाहन ने बाइक में आमने सामने जोरदार ठोकर मरते हुए बाइक सवार व्यक्ति को कुचला है। जिससे मौके पर ही बाइक सवार व्यक्ति की मौत हुई है।

विज्ञापन
Tile mechanic dies in road accident crushed by capsule vehicle accused arrested along with vehicle in Janjgir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा मुख्य मार्ग पर कैप्सूल वाहन ने बाइक में आमने सामने जोरदार ठोकर मरते हुए बाइक सवार व्यक्ति को कुचला है। जिससे मौके पर ही बाइक सवार व्यक्ति की मौत हुई है। कैप्सूल वाहन चालक सहित वाहन को पुलिस ने पकड़ा है घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन

 

 

बिर्रा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आज शुक्रवार की दोपहर को बिर्रा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन चालक ने लापरवाही पूर्व चलते हुए सामने से आ रही बाइक को ठोकर मरते हुए कुचला है। घटना स्थल पर बाइक सवार की मौत हुई है मृतक की पहचान बोरसी निवासी नारायण चंद्रा के रूप में हुई है जोकि टाइल्स मिस्त्री का काम करता है। 

विज्ञापन

 

अपने घर से काम को लेकर बिर्रा की ओर आ रहा था। शव को सड़क से उठकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही कैप्सूल वाहन को लेकर  चालक मौके पर से भाग निकला जिससे बम्हनीडीह पुलिस की सहायता से चालक और वाहन को पकड़ा गया है। चालक के खिलाफ बिर्रा थाने में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed