{"_id":"64b0e45e7451ebb39e0cf21c","slug":"three-people-injured-in-road-accident-in-janjgir-champa-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: हाईवा और टाटा मैजिक में हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: हाईवा और टाटा मैजिक में हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Fri, 14 Jul 2023 11:30 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:30 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले सारागांव ओवरब्रिज के पास हाईवा और टाटा मैजिक वाहन में अपने सामने जोरदार भिड़ंत हुई है। टाटा मैजिक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Janjgir Champa News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले सारागांव ओवरब्रिज के पास हाईवा और टाटा मैजिक वाहन में अपने सामने जोरदार भिड़ंत हुई है। टाटा मैजिक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए चांपा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मौके से हाईवा चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया है। सारागांव थाना क्षेत्र की घटना है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, प्रकाश यादव उम्र 29 वर्ष, तनवर खाना उम्र 44 वर्ष और एक अन्य व्यक्ति तीनो डोडकी गांव के रहने वाले है। तीनों टाटा मैजिक वाहन में सवार होकर सक्ती जिले के डोडकी गांव की तरफ मुर्गी लेने के लिए चांपा की ओर आ रहे थे। तभी चांपा की ओर से जा रही तेज रफ्तार हाईवा वाहन चालक ने सामने से आकर जोरदार ठोकर मारी। जिसे टाटा मैजिक में बैठे तीनों लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनो को गंभीर चोट आई है। जिनका इलाज जारी है।
विज्ञापन