फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Three people died tragically in a road accident two are in critical condition in Janjgir Champa

Janjgir Champa: सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर, लोगों ने किया चक्काजाम

Wed, 19 Jun 2024 04:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 19 Jun 2024 04:13 PM IST
सार

जांजगीर चांपा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सवारी बस ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मारी जिससे ये हादसा हुआ है।

विज्ञापन
Three people died tragically in a road accident two are in critical condition in Janjgir Champa
सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सवारी बस ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मारी जिससे ये हादसा हुआ है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जांजगीर चांपा जिले के ग्राम मेहंदी गांव में तेज रफ्तार सवारी बस ने दो बाइक को जोरदार ठोकर मारी है। हादसे में पति पत्नी और एक युवक की मौत हुई है वहीं दो  लोग गंभीर रूप से घायल है,  जिन्हे बिलासपुर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतक के परिजन मुआवजे कि मांग को लेकर शव को सड़क में रखकर चक्काजाम कर दिया है। जिससे बिलासपुर रायगढ़ मुख्य मार्ग बाधित हुआ है। पुलिस टीम तैनात है तनाव की स्थिति निर्मित है।


मिली जानकारी अनुसार, एक बाइक में मन्नू बंजारा पत्नी उमा बंजारा और दो बच्चे सवार थे पामगढ़ से शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में गांव जा रहे थे। जोकि रजाई का काम करता है। वही दूसरा बाइक में सवार संजय यादव अपने घर रहौद से पामगढ़ की ओर आ रहा था। पहले दोनो बाइक में आमने सामने टक्कर हुई जिसके बाद एक तेज रफ्तार कार से एक बाइक टकरा गई वही पीछे से आ रही बस के नीचे दूसरा बाइक जा घुसा। हादसा इतना भीषण था की दोनो बाइक के पखाचे उड़ गए। घटना के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया और बस चालक बस छोड़ कर फरार हो गया।

घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल लाया गया जहा एक बाइक में पति पत्नी  और दूसरे बाइक में एक व्यक्ति को जांच उपरांत डॉक्टर ने मृत घोषित किया वही दो बच्चे घायल हुए है जिन्हे बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी ग्रामीणों को होने पर मृत संजय यादव के शव को लेकर सड़क में रखकर परिजन मुआवजे कि मांग करते हुए चक्का जाम किया गया है। बस में तोड़ फोड़ भी की गई है। चक्का  जाम की जानकारी होने पर  जिला पुलिस बल और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए है। चक्का जाम से बिलासपुर से रायगढ़ जिले को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग बाधित हुआ है। पुलिस अधिकारी लोगो को समझाने में जुटे हुए है। गुस्से में परिजनों ने बस चालक और कर चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की जा रही है। फिलहाल तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed