{"_id":"647ca58204cf6dcac806c639","slug":"thousand-chickens-burnt-due-to-fire-in-poultry-farm-in-janjgir-champa-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार से ज्यादा मुर्गियां जलकर खाक: पोल्ट्री फार्म में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार से ज्यादा मुर्गियां जलकर खाक: पोल्ट्री फार्म में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंका
Sun, 04 Jun 2023 08:23 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 04 Jun 2023 08:23 PM IST
सार
दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक सभी मुर्गियां जलकर खाक हो चुकी थी। पोल्ट्री फार्म संचालक ने बताया की लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि अभी नुकसान का आकलन सही से नहीं किया गया है।
विज्ञापन
पोल्ट्री फार्म में लगी आग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शनिवार देर रात एक मुर्गी फार्म में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कुछ घंटों में ही आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक एक हजार से ज्यादा मुर्गियां जलकर खाक हो चुकी थीं। इसके चलते लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। शार्ट सर्किट के चलते हादसे की आशंका है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मिस्दा गांव निवासी नरोत्तम कर्ष का बर्रा गांव में पोल्ट्री फार्म है। शनिवार रात करीब 11 बजे पोल्ट्री फार्म को बंदकर वह अपने घर चले गए थे। इसके बाद पोल्ट्री फार्म में अचानक आग लग गई। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने संचालक को दी तो वह मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन लपटें तेज थीं।
विज्ञापन
इस पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक सभी मुर्गियां जलकर खाक हो चुकी थी। पोल्ट्री फार्म संचालक ने बताया की लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि अभी नुकसान का आकलन सही से नहीं किया गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन