फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   The system is giving painful death to cows in Janjgir Champa

सिस्टम दे रहा गायों को दर्दनाक मौत: खरौद की गौठान में नहीं मिल रहा चारा-पानी, 29 गायों की तड़प-तड़प कर मौत

Tue, 26 Sep 2023 12:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 26 Sep 2023 12:52 PM IST
सार

गायों के लिए न चारा है, ना पानी, ना ही बिजली है। इस गौठान में 200 से अधिक गायों को रखा गया है जिन्हे चारा पानी नहीं मिलने से भूख प्यास से तड़प-तड़प कर मर रहे है।

विज्ञापन
The system is giving painful death to cows in Janjgir Champa
खरौद की गौठान में गायों की दुर्दशा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी गौठन योजना की दुर्दशा देखने को मिली है। जांजगीर चांपा जिले के नगर पंचायत खरौद गांव के देवरी मोड़ आईटीआई के पीछे बने गौठान में भूख प्यास से 29 गायों की मौत हुई है। जिससे गायों को न तो चारा मिला ना ही पानी और रहने के लिए ना ही सेड का निर्माण किया गया है। केवल खानापूर्ति किया गया है। गायों की मौत के जांच के लिए पामगढ़ की नयाब तहसीलदार प्रियंका बंजारा मौके पर पहुंचीं और गड्ढे खोदवाकर गायों को दफनाया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत खरौद में लाखों रुपये की लागत से देवरी मोड़ आईटीआई मोड़ के पास गौठान बनवाया गया है जोकि नाम मात्र का है। गौठान में गायों को लेकर किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ना तो सेड का निर्माण किया गया है ना ही गायों के लिए छत लगाई गई है। केवल गायों को बैठने के लिए सीमेंट से बनी फर्श दिया गया है। केवल खाना पूर्ति के लिए यह गौठान बनाया गया है। 

विज्ञापन

 

गायों के लिए न चारा है, ना पानी, ना ही बिजली है। इस गौठान में 200 से अधिक गायों को रखा गया है जिन्हे चारा पानी नहीं मिलने से भूख प्यास से तड़प-तड़प कर मर रहे है। दर्जनों गायों का शरीर पूरी तरह से सूख गया है। यह गौठान समिति की लापरवाही है। मृत गायों को खुले में फेंक दिया जा रहा है जिससे हवाओं के साथ तेज बदबू आने से आस पास के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और गंभीर बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जब हंगामा किया तब उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पामगढ़ की नायब तहसीलदार प्रियंका बंजारा को मौके पर भेजा गया था। नायब तहसीलदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए मामले में उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी देकर जांच की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed