फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Teenager dies due to poisonous snake bite she got up at night to go to the bathroom in Janjgir Champ

Janjgir Champa: जहरीले सांप के काटने से किशोरी की मौत, रात में उठी थी बाथरूम जाने के लिए, 12वीं की थी छात्रा

Fri, 12 Jul 2024 06:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 12 Jul 2024 06:04 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में जहरीले सांप के काटने भूमिका कांत 17 वर्षीय किशोरी की मौत हुई है। घटना बीती रात 4 बजे की है। 

विज्ञापन
Teenager dies due to poisonous snake bite she got up at night to go to the bathroom in Janjgir Champ
जहरीले सांप के काटने से किशोरी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले में जहरीले सांप के काटने भूमिका कांत 17 वर्षीय किशोरी की मौत हुई है। घटना बीती रात 4 बजे की है। जांजगीर के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ाई करती थी। जिला अस्पताल जांजगीर में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार ग्राम जर्वे (ब) की रहने वाली किशोरी कु. भूमिका कांत बीती रात अपने घर में सो रही थी। इस बीच वह बाथरूम करने के लिए उठी हुए थी। तभी किसी चीज ने काट लिए, नींद में होने से क्या कटा है यह देख नही पाई थी और फिर से सो चली गई। 
विज्ञापन


जब तबियत बिगड़ी तो परिजनों को जानकारी दी,गांव के ही डॉक्टर को दिखाने पर सांप के काटने की निशान मिलने पर जिला अस्पताल जांजगीर उपचार के लिए लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत किशोरी को भूमिका कांत को मृत घोषित किया। किशोरी की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी भास्कर मिथुन ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed