फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Students locked primary school in district demanding removal of two teachers in Janjgir Champa

Janjgir Champa: जिले के शा. पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्रों ने जड़ा ताला, दो शिक्षकों को हटाने की मांग

Mon, 02 Sep 2024 02:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 02 Sep 2024 02:04 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के ग्राम मड़वा में संचालित शा.पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दो शिक्षक को हटाने की मांग को लेकर छात्र छात्राओं ने स्कूल के मेन गेट में ताला बंद कर तीन घंटों तक धरना प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Students locked primary school in district demanding removal of two teachers in Janjgir Champa
छात्रों ने जड़ा ताला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के ग्राम मड़वा में संचालित शा.पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दो शिक्षक को हटाने की मांग को लेकर छात्र छात्राओं ने स्कूल के मेन गेट में ताला बंद कर तीन घंटों तक धरना प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर बीईओ और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 5 शिक्षक हैं। दो शिक्षक जोकि लकवा से ग्रसित हैं। जिसमे सुरेश दुबे बोल नही पा रहे और संतोष दास मानिकपुरी का हाथ से लिख नही पाते है। छात्र छात्राओं की पढ़ाई नही हो पा रही है। छात्र छात्राओं ने पढ़ाई में हो रही समस्या को लेकर दो माह पूर्व BEO को लिखित में शिकायत किया गया था। BEO ने जांच पर सही होने पर भी अतरिक्त शिक्षक नही भेजा गया था। जिससे नाराज होकर छात्र छात्राओं ने स्कूल के गेट पर सुबह 9 बजे से ताला बंद कर दिया और स्कूल के सामने ही धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बलौदा BEO श्याम रत्न खंडे और जांजगीर तहसीलदार राज कुमार मरावी भी पहुंचे, जहां छात्र छात्राओं की समस्याओं को सुना। उन्होंने छात्र छात्राओं को आश्वासन दिया की पढाई में किसी भी प्रकार का बाधा उत्पन्न नहीं हो इसके लिए एक अतरिक्त शिक्षक भेजने की बात कही। वही लकवा से ग्रसित दोनो शिक्षक को मेडिकल में भेजने की बात कही है। जिसके बाद छात्र छात्राओं ने स्कूल के गेट का ताला खोलकर धरना प्रदर्शन को खत्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा 8वीं की छात्रा ने कहा की  सुरेश दुबे और संतोष दास मानिकपुरी पढ़ा नहीं पाते है। हम प्रश्न पूछते है तो हमें नहीं बता पाते है हमे पुस्तक से खुद से खोजना पड़ता है और नही मिलने पर गाइड से लेने की बात करते है। वहीं गुटका  खाते हुए कक्षा में आते हैं जिससे गुटका की बदबू और थूक भी कई बार फेस में लग चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed