{"_id":"66963d89789c96259d014eef","slug":"speed-wreaks-havoc-in-janjgir-champa-cargo-vehicle-rams-into-shop-one-dead-in-janjgir-champa-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांजगीर चांपा में रफ्तार का कहर: मालवाहक वाहन दुकान में घुसा,एक की मौत दो घायल, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांजगीर चांपा में रफ्तार का कहर: मालवाहक वाहन दुकान में घुसा,एक की मौत दो घायल, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Tue, 16 Jul 2024 03:00 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 16 Jul 2024 03:00 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के हरदीविशाल में तेज रफ्तार मालवाहक माजदा वाहन सड़क किनारे दुकान के अंदर जा घुसा। हादसे में दुकानदार युवक अशोक कुमार बनर्जी 43 वर्ष की मलबे में दबने से मौत हुई है।
विज्ञापन
मालवाहक वाहन दुकान में घुसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के हरदीविशाल में तेज रफ्तार मालवाहक माजदा वाहन सड़क किनारे दुकान के अंदर जा घुसा। हादसे में दुकानदार युवक अशोक कुमार बनर्जी 43 वर्ष की मलबे में दबने से मौत हुई है। दुकान में समान लेने आया युवक और ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृत के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर चक्का जाम किया गया है। बलौदा थाना क्षेत्र की घटना है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार, अशोक कुमार बनर्जी जोकि एनटीपीसी कंपनी में निजी कर्मचारी था। आज मंगलवार की सुबह 7 बजे अपने सड़क किनारे दुकान में बैठा हुआ था वही उसका एक चचेरा भाई समान लेने भी आया हुआ था। इस दौरान मालवाहक माजदा वाहन के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया तेज रफ्तार से होने के कारण सीधे दुकान के अंदर जा घुसी।
विज्ञापन
दुकान संचालक अशोक कुमार बनर्जी की दुकान के मलबे में दब गया। मलबे से निकलकर अस्पताल लेकर पहुंचे जहा डॉक्टर ने मृत घोषित किया। वही ड्राइवर का इलाज जिला अस्पताल जांजगीर में और एक युवक गंभीर रूप से बलौदा अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश होने पर कोरबा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया है। मौके पर बलौदा पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पहुंचे हुए हैं और लोगो कोन समझाया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने 50 लाख रु मुआवजे की मांग की गई है।
विज्ञापन