फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Speed havoc in Janjgir Champa Two youths died in different places crushed by an unknown vehicle

जांजगीर चांपा में रफ्तार का कहर: दो युवकों की अलग-अलग जगहों में मौत,अज्ञात वाहन ने कुचला, माजदा का ब्रेक फैल

Sat, 21 Jun 2025 02:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 21 Jun 2025 02:16 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई हैं। जिसमें अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक राजू निर्मलकर को कुचला है वही माजदा वाहन का ब्रेक फैल होने से खड़े ट्रेलर की पीछे टकराने से मौत हुई है।

विज्ञापन
Speed havoc in Janjgir Champa Two youths died in different places crushed by an unknown vehicle
माजदा का ब्रेक फैल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई हैं। जिसमें अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक राजू निर्मलकर को कुचला है वही माजदा वाहन का ब्रेक फैल होने से खड़े ट्रेलर की पीछे टकराने से मौत हुई है। दोनो के शव का जिला अस्पताल जांजगीर में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन


पहला घटना एनएच 49 ग्राम तीलाई की मुख्य मार्ग की है। जहां ग्राम नारियरा का रहने वाला राजू निर्मलकर 39 वर्ष जिसकी पोल्ट्री फार्म की दुकान है वह अपनी बाइक से जांजगीर समान लेने को निकला था इस बीच सुबह 6 बजे के करीबन अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मारी है हादसे में युवक राजू निर्मलकर के सिर पर गंभीर चोट आने पर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर जिला अस्पताल जांजगीर में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन


दूसरी घटना ग्राम उदयबंद के एनएच 49 में खड़े ट्रेलर के पीछे माजदा वाहन जा टकराई है बताया जा रहा है कि माजदा वाहन में सरिया लोड था जोकि रायगढ़ की ओर से बिलासपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार माजदा वाहन का ब्रेक फैल होने से वह सड़क किनारे खडे ट्रेलर वाहन की पीछे जोरदार टक्कर हुई । जिससे लोड सरिया चालक के केबिन की ओर आ गया और उसकी दबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अफसर अंसारी 22 वर्ष निवासी रहमद नगर लोहरदा झारखंड के रूप में हुई है। सिटी कोतवाली थाने में दोनों सड़क दुर्घटना के मामले में मार्ग कायम किया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है। वही दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed