{"_id":"676949b6b826f9ec57066ba2","slug":"six-arrested-for-preaching-christianity-and-forcing-conversion-in-janjgir-champa-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: ईसाई धर्म का प्रचार करने और धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप में छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: ईसाई धर्म का प्रचार करने और धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोप में छह गिरफ्तार
Mon, 23 Dec 2024 05:01 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 23 Dec 2024 05:01 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में धर्मांतरण करने की कोशिश के मामले में दो पुरुष और चार महिला आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में धर्मांतरण करने की कोशिश के मामले में दो पुरुष और चार महिला आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपियों के पास से इसाई धर्म के कुछ पर्चे बरामद किए गए हैं। सभी आरोपी नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोधना के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
दरअसल शनिवार को आवेदक बुद्धेश्वर केशरवानी ने शिवरीनारायण थाने में एफआईआर दर्ज कराई कि वह अपने उत्सव इलेक्ट्रिकल्स दुकान में बैठा हुआ था। इस दौरान दोपहर करीबन 12.15 बजे कुछ महिलाएं और पुरुष आकर एक पुस्तक दिया जिसमें लिखा था "उपहार जो सब कुछ बदल देता है" कहने लगे हमारे प्रभु यीशु मसीही का उपहार है आप सभी ईसाई धर्म को अपना लें प्रभु यीशु मसीह अधिक शक्तिशाली हैं और दैविक शक्ति से परिपूर्ण हैं, हिंदू धर्म को छोड़ दें। वहीं हिंदू धर्म के देवी देवताओं पर अपशब्द कहते हुए अपमानित किया गया। जिससे हिन्दू धर्म के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा है।
विज्ञापन
शिवरीनारायण थाने में अपराध दर्ज कर संजय साहू 33, कृष्णा साहू 33, गायत्री साहू 28, पुनीबाई साहू 35 , सुशीला साहू 35, गिरजा साहू 38 निवासी गोधना को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन