{"_id":"64be0a721a54bca4a202776e","slug":"six-accused-of-stealing-diesel-from-vehicles-arrested-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: 700 लीटर डीजल के साथ छह चोर गिरफ्तार, आधी रात में वाहनों को बनाते थे शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: 700 लीटर डीजल के साथ छह चोर गिरफ्तार, आधी रात में वाहनों को बनाते थे शिकार
Mon, 24 Jul 2023 10:52 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 24 Jul 2023 10:52 AM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबा से बिलासपुर मुख्यमार्ग पर चलने वाले वाहनों से डीजल चोरी करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Janjgir Champa News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबा से बिलासपुर मुख्यमार्ग पर चलने वाले वाहनों से डीजल चोरी करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से एक कार को भी जब्त किया है जोकि डीजल चोरी के लिए उपयोग में ली जाती थी। छह आरोपियों के पास से 66 हजार 500 रूपये की कीमत का 700 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया गया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि रोजाना डीजल चोरी की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। ग्राम खिसोरा और बिरगहनी से कोरबा, बिलासपुर मुख्यमार्ग पर रात को चलने वाले वाहनों से डीजल चोरी किया जाता था। जिस पर टीम गठित की गई। साइबर सेल की तकनीकी सहायता से छह आरोपियों को पकड़ने में बलौदा पुलिस को सफलता मिली है। आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया कि चोरी के डीजल को बाजार में बेचते थे। आरोपियों के पास से चोरी किया डीजल को जो कि 19 डिब्बों में भरा हुआ 700 लीटर डीजल बरामद किया गया है। साथ ही चोरी के लिए उपयोग करने वाले लोहे का रॉड और कार क्रमांक सीजी 04 केएल 2344 स्विफ्ट डिजायर को जब्त किया गया है। सभी आरोपी रात को 12 से 2 बजे के बीच डीजल की चोरी करते थे। आरोपियों के विरुद्ध धारा 379,34 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन