फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   shopkeeper was beaten for not paying for drinking alcohol In Janjgir Champa

Janjgir Champa: शराब पीने के लिए दुकानदार से मांगे पैसे, नहीं देने पर की मारपीट; आरोपी हुआ गिरफ्तार

Fri, 12 Jan 2024 09:25 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 12 Jan 2024 09:25 PM IST
सार

जांजगीर चांपा में एक शराबी ने दुकानदार से मारपीट की। शराब पीने के लिए दुकानदार से पैसे मांगे थे। नहीं देने पर पिटाई कर दी। अब आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। 

विज्ञापन
shopkeeper was beaten for not paying for drinking alcohol In Janjgir Champa
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में बैरियर चौक के पास शराब पीने के लिए दुकानदार से पैसे की मांग। जिसके बाद नही देने पर दुकानदार के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, पीड़ित युवक हनुमान देवंगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रात्रि आठ बजे अपने दुकान में था। तभी मोदी चौक श्याम मदिर के पास का रहने वाला युवक प्यारे मोहम्मद उर्फ छोटू नशे की हालत में आया और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। वहीं मेरे द्वारा पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए गली गलौज कर मारपीट की। दुकान के अंदर आकर दुकान में रखे समान को तोड़ने लगा।
विज्ञापन


थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने कहा कि आरोपी प्यारे मोहम्मद के खिलाफ धारा 294,506,327 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इस दौरान आरोपी को उसके मोहल्ले मोदी चौक के पास में होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जहां आरोपी प्यारे मोहम्मद उर्फ छोटू उम्र 24 साल ने दुकानदार से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने की बात कही थी। आरोपी प्यारे मोहम्मद उर्फ छोटू ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed