फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Several bogies of goods train derailed in Akaltara Howrah-Mumbai route affected

छत्तीसगढ़ में मालगाड़ी डिरेल: 12 बोगियां बेपटरी; हावड़ा-मुंबई रूट प्रभावित, ये ट्रेनें हुईं रद्द, इन पर भी असर

Thu, 27 Jul 2023 05:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 27 Jul 2023 05:28 PM IST
सार

जांजगीर-चांपा के अकलतरा में गुरुवार को मालगाड़ी डिरेल हो गई है। ट्रेन की करीब दर्जन भर बोगियां पटरी से उतर गईं। इसके बाद कई यात्री ट्रेनों को आउटर में रोक दिया गया है। इसके चलते हावड़ा-मुंबई रूट प्रभावित है। 

विज्ञापन
Several bogies of goods train derailed in Akaltara Howrah-Mumbai route affected
अकलतरा में मालगाड़ी डिरेल हो गई। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के अकलतरा में गुरुवार को मालगाड़ी डिरेल हो गई है। ट्रेन की करीब दर्जन भर बोगियां पटरी से उतर गईं। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि इंजन बोगियों को छोड़कर करीब डेढ़ किमी आगे निकल गया। इसके बाद कई यात्री ट्रेनों को आउटर में रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि हावड़ा-मुंबई रूट पर हुए इस हादसे के बाद फिलहाल 10 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। यह रेलवे लाइन देश के सबसे व्यवस्तम रूट में शामिल है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर से मालगाड़ी रायगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान अकलतरा और नैला रेलवे स्टेशनों के बीच अकलतरा ईस्ट केबिन के पास मालगाड़ी की कई बोगियां डिरेल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मालगाड़ी के स्टेशन से निकलते ही पहियों में कई ब्लास्ट हुए और चिंगारी निकलने लगी। केबिन से कुछ दूर जाते ही बोगियां एक-एक कर पटरी से नीचे गिरना शुरू हो गई। पटरी टूट गई और कई बोगियों के पहिये तक टूट कर निकल गए। ट्रैक से चिंगारियां निकल रही थीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की  जानकारी मिलने के बाद रेलवे ने सभी यात्री ट्रेनों को टोक दिया। कोरबा और बिलासपुर से राहत दल भी भेजा गया है। हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। जेसीबी से बोगियो को रेलवे ट्रेक से बाहर निकालने का काम शुरू हुआ। ओएचई तार, खंभों को सुधारने और पटरी की मरम्मत का काम जारी है। देर रात तक आवागामान शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इसमें समय लग सकता है। 



ट्रैक बदलने के दौरान हादसे की आशंका
आशंका जताई जा रही है कि मालगाड़ी मुंबई-हावड़ा मुख्य मार्ग के मिडिल लाइन पर आई तब ईस्ट केबिन के पास ट्रैक बदलने के दौरान हादसा हुआ होगा। मौके पर रेलवे का कोई भी बड़ा अधिकारी मौजूद नहीं है। रेलवे ट्रैक को सुधारने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बिखरे हुए मल गाड़ी के डब्बे को हटाया जा रहा है। हादसे को देखते हुए मौके पर रेलवे पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। 



ये ट्रेनें हुई हैं प्रभावित
यात्रियों की सहायता हेतु बिलासपुर, रायगढ़, चांपा सहित सभी प्रमुख स्टेशनों में यात्री सहायता केंद्र की स्थापना की गई है। कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें से कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। कुछ के रूट बदले गए हैं और कुछ रास्ते में ही समाप्त कर दी गई हैं।

 

रद्द की गई ट्रेन 

  • 27 जुलाई 2023 ट्रेन नंबर 08732/08731 बिलासपुर-कोरबा- बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
  • 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नं 18249 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस रद्द रहेगी |
  • 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नं 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी |
  • 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नं 08262 रायपुर-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी |

 रास्ते में समाप्त की गई गाड़ियां

  • 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नंबर 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-गेवरा रोड के मध्य रद्द रहेगी।
  • 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नंबर 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल सक्ती में समाप्त होगी तथा सक्ती-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी। 
  • 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नंबर 08733 गेवरा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल जांजगीर नैला स्टेशन में समाप्त होगी तथा जांजगीर नैला-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  • 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नंबर 08212 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल गतौरा स्टेशन में समाप्त होगी तथा गतौरा-कोरबा के मध्य रद्द रहेगी। 
  • 27 जुलाई 2023 को ट्रेन नं 12070 गोंदिया-रायगढ़ जन शताब्दी बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-रायगढ़ के मध्य रद्द रहेगी।

 गंतव्य से पहले प्रारंभ होने वाली गाड़ियां

  • 27 जुलाई 2023 को ट्रेन संख्या 18239 कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  • 28 जुलाई 2023 को ट्रेन संख्या 12069 रायगढ़-गोंदिया जन शताब्दी, बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा रायगढ़-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी 

 देरी से रवाना होने वाली गाड़ियां

  • 27 जुलाई 2023 को ट्रेन संख्या 18517 कोरबा-विशाखापटनम लिंक 04 घंटे देरी से रात 08.10 बजे कोरबा से रवाना होगी |
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed