{"_id":"67d7dec60042c75cb105ec37","slug":"sensation-due-to-finding-a-dead-body-soaked-in-blood-possibility-of-attack-with-a-sharp-weapon-in-janjgir-cha-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, धारदार हथियार से हमला करने की आशंका, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, धारदार हथियार से हमला करने की आशंका, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
Mon, 17 Mar 2025 02:05 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगार चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगार चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 17 Mar 2025 02:05 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम अफरीद में किसान की हत्या का मामला सामने आया है। सड़क पर खून से लथपथ लाश मिली है शरीर के पीट और पेट गंभीर चोट के निशान हैं। किसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम अफरीद में किसान की हत्या का मामला सामने आया है। सड़क पर खून से लथपथ लाश मिली है शरीर के पीट और पेट गंभीर चोट के निशान हैं। किसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है, अज्ञात आरोपी के खिलाफ सारा गांव थाने में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार ग्राम अफरीद का रहने वाल मृतक आंगन केवट जोकि खेती किसानी और ट्रैकर चालक है। रविवार की रात को खाना खाने के बाद घर पर सोया हुआ था। इस दौरान रात करीबन 12 से 1 बजे के बीच फोन पर किसी दूसरे नंबर से कॉल आने पर वह अपने घर से बाहर चल गया। घर में भी किसका फोन आया है यह भी नहीं बता कर निकला था।
विज्ञापन
वह नेशनल हाईवे 49 के पास आनंद ढाबा पहुंचा वहां से गुटका खरीद कर वापस घर लौट रहा था। जिसके बाद युवक आंगन केवट के साथ क्या हुआ पता नहीं चल सका है। सारागांव पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दर्रीपारा तालाब के पास खून से लथपथ लाश मिलने की जानकारी पर टीम पहुंची जहां लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है खून के छीटें सड़कों पर दिखा है आशंका की किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से पेट और पीठ पर 2 जगहों पर हमला कर हत्या की है। अभी मौके पर से कोई हथियार नहीं मिला है फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची हुई थी। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है किसी पर संदेह तो नहीं है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल भेजा गया है पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट हो पाएगा कि वह धारदार क्या था।
विज्ञापन