{"_id":"67cc45b7b3c05af0100a3ede","slug":"rs-1-91-lakh-stolen-from-mauli-dai-temple-thief-arrested-within-three-hours-jewelry-also-stolen-in-janjgir-ch-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: मौली दाई मंदिर में 1.91 लाख की चोरी, तीन घंटे के भीतर चोर गिरफ्तार, गहने भी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: मौली दाई मंदिर में 1.91 लाख की चोरी, तीन घंटे के भीतर चोर गिरफ्तार, गहने भी चोरी
Sat, 08 Mar 2025 07:13 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 08 Mar 2025 07:13 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम नवापारा (सुकली) के मौली दाई मंदिर में सेंधमारी कर पहने हुए सोने चांदी के जेवर के आभूषण की चोरी हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम नवापारा (सुकली) के मौली दाई मंदिर में सेंधमारी कर पहने हुए सोने चांदी के जेवर के आभूषण की चोरी हुई थी। जांजगीर पुलिस ने चोरी का खुलासा कर चोरी के आरोपी गौरी शंकर कश्यप उम्र 33 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है,उसके पास से चोरी के समान को भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि गोपाल प्रसाद कश्यप ने FIR दर्ज कराई की 7 मार्च की शाम करीबन 7.30 बजे से 8.00बजे के बीच मौली दाई मंदिर में पूजा अर्चना कर मंदिर में ताला लगा कर घर चला गया था। वही शनिवार की सुबह 5.30 बजे महराज बबूल मंदिर पूजा करने पहुंचे तो मौली दाई को श्रृंगार में पहनाए आभूषण और अन्य सामानों को किसी अज्ञात चोर से मंदिर के दीवार को सेंध मारकर चोरी की है। जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 91 हजार रुपए है।
विज्ञापन
मंदिर में चोरी की घटना के बाद अलग अलग टीम गठित कर तलाश की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पचेड़ा का रहने वाला गौरीशंकर कश्यप पर संदेह होने पर घेरा बंदी कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी की बात स्वीकार की है। वही चोरी के सामनों को भी उसके घर से बरामद किया गया है। चोरी करने के लिए उसमें टांगी पैरा काटने का कता लेकर गया हुआ था। आरोपी गौरी शंकर कश्यप के खिलाफ धारा 331(4),305(a) बी एन एस के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन