Janjgir Champa: गोपाल मेडिकल स्टोर से 1.25 लाख रुपये की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई करतूत
जांजगीर चांपा जिले के पुलिस कंट्रोल रूम के सामने स्थित गोपाल मेडिकल स्टोर में अज्ञात चोर ने धावा बोला है। गल्ले में रखे नगदी रकम 1.25 लाख रुपए की चोरी हुई है। नकाब पोस चोर का चोरी करने का वीडियो सामने आया है।
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के पुलिस कंट्रोल रूम के सामने स्थित गोपाल मेडिकल स्टोर में अज्ञात चोर ने धावा बोला है। गल्ले में रखे नगदी रकम 1.25 लाख रुपए की चोरी हुई है। नकाब पोस चोर का चोरी करने का वीडियो सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना। शिकायतकर्ता शरद गोपाल ने बताया कि वह मेडिकल स्टोर को रविवार की रात करीबन 9.30 बजे बंद कर घर चला गया। सोमवार को सुबह करीबन 8 बजे सब्जी खरीदने निकला था इस बीच देखा की मेडिकल स्टोर के शटर का ताला टूटा हुआ था और कुछ ऊपर तक उठा हुआ था। चोरी की आशंका होने पर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू करने पर सीसीटीवी कैमरे को देखा गया जिसमे एक चोर जोकि अपने चेहरे में नकाब पहने हुए मेडिकल स्टोर के अंदर टार्च लेकर घुसा हुआ था। मेडिकल स्टोर के अंदर काउंटर में लगे दराज को खोलकर तलाशी करने लगा और अंदर रखे 1.25 लाख रुपए को चोरी किया वही एक चेक जिसमें 3 लाख रुपए का ब्लैक था उसे भी चोरी कर ले गया। सिटी कोतवाली थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोर की तलाश में जुटी हुई है।