फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Revealing the case of death of two youths police arrested two accused including a woman in Janjgir Champa

Janjgir Champa: दो युवकों की मौत का मामला, खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 30 Oct 2024 04:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 30 Oct 2024 04:04 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम बुडगहन में दो युवकों की मौत के मामले में एसपी विवेक शुक्ला ने हत्या का खुलासा किया हैं। शराब में सुहागा मिला गया था ,जिसे पुणे से शिवा बंजारे और रूपेश सांडे की मौत हुई थी।

विज्ञापन
Revealing the case of death of two youths police arrested two accused including a woman in Janjgir Champa
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम बुडगहन में दो युवकों की मौत के मामले में एसपी विवेक शुक्ला ने हत्या का खुलासा किया हैं। शराब में सुहागा मिला गया था ,जिसे पुणे से शिवा बंजारे और रूपेश सांडे की मौत हुई थी। जिसमें  दो आरोपी एक महिला रंजनी शांडिल्य और बसंत आदित्य को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। बलौदा थाना क्षेत्र की है घटना

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर में एसपी विवेक शुक्ला ने खुलासा करते हुए बताया कि,, 26 अक्टूबर के दो युवक शिवा और रूपेश सांडे, मामा सुखसागर सतनामी के साथ  शराब पीने के लिए बैठे थे। इस बीच सुखसागर सतनामी फोन में दूसरी ओर बात कर रहा था। जब वापस आ तो दोनों ने देशी शराब पी ली थी जिसके बाद तबियत खराब होने पर परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहा डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया था। पीएम रिपोर्ट आने पर सुहागा से मौत होना पाया गया।
विज्ञापन


बलौदा पुलिस ने परिजनों और आस पास के लोगो से पूछताछ करने पर पता चला कि,, रूपेश सांडे की दोस्ती गांव की रहने वाली रंजनी शांडिल्य से हुई थी घर आना जाना होता रहता था और अवैध संबंध होने की बात सामने आई। रंजनी शांडिल्य को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि कोराना काल में पति की मौत हुई थी जिसके बाद से रूपेश सांडे से संबंध था बात चीत होती थी जिसके बाद बात बात पर गाली गलौज और मारपीट करता था जिससे परेशान थी।  वही धान खरीदी समिति प्रबंधक बसंत आदित्य से पहुंचा होने के बाद उससे बात करने लगी जिसे देख रूपेश सांडे गली गलौज करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजनी शांडिल्य ने अपने प्रेमी बसंत आदित्य के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और ऑन लाइन के माध्यम से बसंत आदित्य ने सुहागा मांगकर दी, वही रंजनी शांडिल्य ने अपने भाई से देशी शराब मंगाया और मिलकर रखा दिया। रूपेश सांडे जोकि शराब पीने का आदी था जिसका फायदा उठाकर उसे फोन के माध्यम से बुलाकर  दिया जिसे लेकर वह पीने चला गया उसी समय अपने दोस्त शिवा बंजारे को फोन कर बुलाया ,,जिसमे वह अपने मामा के साथ पहुंचा था। रूपेश सांडे और शिवा बंजारे ने शराब पीने  से मौके पर तबियत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर पहुंचे जहा डॉक्टर ने मृत घोषित किया। दोनो आरोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की है जिनके खिलाफ धारा 103(1),105,61(2),3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed