फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Protest against civil surgeon doctors nurses allege harassment complain to collector in Janjgir Champa

Janjgir Champa: सिविल सर्जन के खिलाफ प्रदर्शन, डॉक्टर, नर्सों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, कलेक्टर से की शिकायत

Wed, 05 Mar 2025 03:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चापा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चापा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 05 Mar 2025 03:18 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक जसवाल पर डॉक्टरों और नर्सों ने मानसिक शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया है।

विज्ञापन
Protest against civil surgeon doctors nurses allege harassment complain to collector in Janjgir Champa
सिविल सर्जन के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक जसवाल पर डॉक्टरों और नर्सों ने मानसिक शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया है। वही सिविल सर्जन के खिलाफ नारेबाजी कर रैली के माध्यम से जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर आकाश छिकारा से शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


सीनियर नर्स सा बोस ने कहा कि केजवाल्टी वार्ड पर ड्यूटी पर थी उस समय सिविल सर्जन डॉक्टर दीपक जसवाल पहुंचे कहा कि सिस्टर आप की नेता गिरी नहीं चलेगी मैं तुम्हे निपटा दूंगा ट्रांसफर कर दूंगा। मेरा कोई कुछ बिगड़ नहीं सकता मेरा स्वास्थ्य मंत्री रिश्तेदार है कलेक्टर मेरा दोस्त है हर मीटिंग में भी यही बात करता है और सीआर खराब करने की भी धमकी देता है। वही हर चीज में पवार दिखाता है। हम काम करते है फिर भी प्रेशर देता है काम वही हो रहा है। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल के डॉक्टर इकबाल हुसैन:-
एक जूनियर डॉक्टर को सिविल सर्जन का प्रभार दिया गया है। अपने पावर का गलत इस्तेमाल कर रहा हैजिला अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के बजाय उन्होंने सिनियर डाक्टरों को डोमिनेट करना शुरू कर दिया ,स्टाफ नर्सों से बदसलूकी करते है और सभी लोगों को स्वास्थ्य मंत्री का भतीजा होने और कलेक्टर का दोस्त होने का धौंस जमाते हैं साथ स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर से गहरा संबंध होने का हवाला देते है और अपनी गलतियों को छुपाने के लिए बाहरी रंग रोगन और सजावट कर अच्छी सुविधा होने का दावा करते है, जबकि डॉक्टर और स्टाफ में आक्रोश पहन रहा हैं स्थिति अभी नहीं सुधरेगी तो स्थिती और बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक जायसवाल सिविल सर्जन ने बताया कि पूर्व में जिला अस्पताल की स्थिति बिगड़ी हुई थी ,जिसे सुधारने के लिए प्रयास किया गया जिसके परिणाम स्वरूप आज जिला अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त सुविधा मुहैय्या कराई जा रही है ,अब दिन रात डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल में उपलब्ध रहते है ,उन्होंने कहा कि स्टाफ नर्स और किसी भी चिकित्सक से दुर्व्यवहार नहीं किया जाता प्रशासनिक कसावट के लिए दिशा निर्देश दिए जाते है।  कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि इस मामले में चिकित्सकों की शिकायत मिली है ,पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


तीन सदस्यीय दल गठित
जिला चिकित्सालय जांजगीर-चांपा एवं बीडीएम चिकित्सालय चांपा के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल को पद से हटाने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया है। कलेक्टर कार्यालय, जांजगीर-चांपा द्वारा जारी पत्र के अनुसार शिकायत की जांच हेतु तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह को अध्यक्ष, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वाति वंदना सिसोदिया एवं डिप्टी कलेक्टर भावना साहू को सदस्य नियुक्त किया गया है।जांच दल द्वारा मामले की वस्तुस्थिति, संबंधित दस्तावेजों एवं साक्ष्यों का गहन परीक्षण कर विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed