{"_id":"6448da594beb5171b50d429a","slug":"police-arrested-two-accused-of-cow-smuggling-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: गौ तस्करी करने वाले दो को पुलिस ने दबोचा, 45 मवेशियों को कंटेनर में भरकर ले जा रहे थे तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: गौ तस्करी करने वाले दो को पुलिस ने दबोचा, 45 मवेशियों को कंटेनर में भरकर ले जा रहे थे तस्कर
Wed, 26 Apr 2023 01:31 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:31 PM IST
सार
जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम धरदेई गांव से हैदराबाद के बूचड़खाने ले जा रहे 45 मवेशियों से भरे कंटेनर वाहन को साथ पुलिस ने दो आरोपियों के पकड़ा है।
विज्ञापन
Janjgir-Champa News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम धरदेई गांव से हैदराबाद के बूचड़खाने ले जा रहे 45 मवेशियों से भरे कंटेनर वाहन को साथ पुलिस ने दो आरोपियों के पकड़ा है। तस्कर कंटेनर में कुल 45 मवेशियों को पकड़कर हैदराबाद ले जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीकृत किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मोहन बीडी उम्र 25 साल एवं रविराज उम्र 26 साल दोनों ग्राम बिजरे जिला असम (कर्नाटक) के रहने वाले हैं। दोनों कंटेनर लेकर जांजगीर जिले धरदेई गांव अवर घूम रहे पशुओं को ले जाने के लिए आए हुए थे। उनके द्वारा 45 मवेशियों को खरीद कर कंटेनर में डालकर बूचड़खाना ले जाने की तैयारी थी। इस दौरान ग्रामीणों ने देखा और कंटेनर को चेक किया, जिसमें मवेशी भरे हुए थे। कंटेनर चालक मोहन और रविराज से पूछताछ की गई इस दौरान दोनों ने मवेशियों को बूचड़खाने ले जाना बताया गया। जिसपर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर शिवरीनारायण पुलिस संतोषी मंदिर के पास पहुंची और कंटेनर में भरे 45 मवेशियों के साथ दोनो आरोपियों को पकड़ा गया।
विज्ञापन