Janjgir Champa: खेत में शव मिलने से मचा हड़कंप, शरीर का आधा हिस्सा गायब, नहीं हो सकी शिनाख्त
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कोसमंदा के नवा तालाब के पास खेत में सड़ी गली हालत में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है।
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम कोसमंदा के नवा तालाब के पास खेत में सड़ी गली हालत में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है। शरीर का निचला हिस्सा गायब है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार चांपा पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली की खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है जो बुरी तरह से सड़ा चुका है उसके शरीर का आधा निचला हिस्सा गायब है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहा देखने पर लगता है की शव 7 से 8 दिन पुराना है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही फोटो को सभी थाना क्षेत्र को भेज दिया गया है।