{"_id":"671688f640d1447dd70cfa29","slug":"one-of-the-two-youths-who-drowned-in-hasdeo-river-was-found-dead-after-25-hours-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थडे दे गया गम: हसदेव नदी में बहे दो युवक, 25 घंटे बाद मिली एक लाश, दूसरा अभी भी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्थडे दे गया गम: हसदेव नदी में बहे दो युवक, 25 घंटे बाद मिली एक लाश, दूसरा अभी भी लापता
Mon, 21 Oct 2024 10:32 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 21 Oct 2024 10:32 PM IST
सार
पंतोरा चौकी प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि एक युवक की लाश मिल गई है। वहीं पानी में डूबे दूसरे युवक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
हसदेव नदी में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम देवरी में बर्थडे पार्टी मानने गए 12 दोस्तों के साथ हसदेव नदी के बहाव में डूबने से एक युवक लिखेश पटेल 22 वर्ष का शव 25 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम को मिली है। वहीं दूसरे युवक सुखेंद्र बरेठ की तलाश जारी है। घटना पंतोरा चौकी थाना क्षेत्र की है।
गौरतलब है कि रविवार की दोपहर दो बजे ग्राम कापन निवासी सुखेंद्र बरेठ 22 वर्ष अपने दोस्तों के साथ अपनी बर्थडे पार्टी मानने के लिए अपने 12 दोस्तों के साथ देवरी गांव पहुंचे हुए थे।
सुखेंद्र बरेठ की एक दिन पहले बर्थडे था। जिसके लिए रविवार को बर्थडे पार्टी मानने के लिए गए हुए थे। इस दौरान अपने एक और साथी लिखेश पटेल 22 वर्ष के साथ नहाने गया हुआ था। जिसके बाद दोनों ही नदी के तेज बहाव में बह गए।
विज्ञापन
पंतोरा चौकी प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह से ही लगातार ने पानी में डूब युवकों की तलाश की जा रही थी। जिसमें एक युवक का शव मिला है। बलौदा सीएचसी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया है। दूसरे युवक की तलाश जारी है।