फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   One dead in road accident in Janjgir Champa

Road Accident: जांजगीर चांपा में सड़क हादस में एक की मौत, खंभे से टकराई बाइक, दोस्त से मिलने जा रहा था युवक

Fri, 01 Nov 2024 02:55 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर चांपा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 01 Nov 2024 02:55 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जांजगीर चांपा में सड़क हादस में एक की मौत हो गई है। बाइक खंभे से टकराई। जिससे जान चली गई। युवक दोस्त से मिलने जा रहा था।

विज्ञापन
One dead in road accident in Janjgir Champa
anuj crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम मुड़पार में सड़क किनारे लगे खंभे से बाइक की टक्कर होने से सिर पर गंभीर चोट आने से युवक की मौत हो गई। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी अनुसार, युवक दिलेश डहरिया निवासी अमरता का रहना वाला है।

विज्ञापन


जो आज सुबह आठ बजे अपने घर से बाइक लेकर दोस्त से मिलने मुड़पार जा रहा था। इस बीच बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे खंभे से बाइक टकराई। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई थी। जिसे आपपास के लोगों ने देखा और उपचार के लिए अकलतरा अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


इस दौरान डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया। घटना की जानकारी अकलतरा पुलिस और परिजनों को दी गई। पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed