फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   One child died after being struck by lightning treatment of eight injured continues in Janjgir Champa

Janjgir Champa: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत, आठ घायलों का उपचार जारी, मना रहे थे पिकनिक

Sun, 22 Sep 2024 06:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 22 Sep 2024 06:20 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सुकाली में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नौ युवक घायल हुए हैं। जिसमे एक नाबालिग बालक की मौत हुई है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

विज्ञापन
One child died after being struck by lightning treatment of eight injured continues in Janjgir Champa
घायलों का उपचार जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सुकाली में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नौ युवक घायल हुए हैं। जिसमे एक नाबालिग बालक की मौत हुई है। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर करीबन 3 बजे सुकली गांव के 20 से 22 युवक और बच्चे गांव के तलाब के पास पिकनिक मना रहे थे, इस दौरान तेज आंधी तूफान और पानी गिरने के साथ आकाशीय बिजली की चपेट गिरने लगी। जिससे बचने के लिए तलाब के पास आम के पेड़ के नीचे खड़े हुए थे इस बीच तेज आकाशीय बिजली गिरने से 7 युवक 2 बच्चे घायल हो गए।  
विज्ञापन


उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया जिसमे एक चंद्रहास दर्वेश 11 साल को डॉक्टर ने मृत घोषित किया है वहीं आठ घायलों का उपचार जारी है जिसमे सभी की हालत सामान्य है। जिला अस्पताल चौकी में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया है सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed