फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   No confidence motion against Municipality Vice President in Janjgir Champa

Janjgir Champa: नगर पालिका उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, अध्यक्ष समेत कांग्रेस पार्षदों ने दिया आवेदन

Wed, 03 Jan 2024 05:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 03 Jan 2024 05:33 PM IST
सार

नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल ने बीजेपी के नगर पालिका उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया। 
 

विज्ञापन
No confidence motion against Municipality Vice President in Janjgir Champa
नगर पालिका उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के जांजगीर नैला नगर पालिका उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल के साथ 14 पार्षद कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे। कलेक्टर को अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन जमा किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल ने बीजेपी के नगर पालिका उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया। 

विज्ञापन

 

बीजेपी के पार्षद सहित उपाध्यक्ष ने अध्यक्ष भगवान दास गड़ेवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शहर के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया तो वहीं नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास ने भी उपाध्यक्ष के खिलाफ प्रत्यारोप करने लगे। आरोप लगाया कि उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी मीटिंग में रोड़ा अटकाने का काम करते हैं। और अवैध प्लाटिंग भी करते हैं। 

विज्ञापन

 

अब दोनों के बीच की लड़ाई थमती नहीं दिख रही है, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के बीच अब यह लड़ाई आगे और बढ़ सकती है। दोनों के बीच अब नगर पालिका में लड़ाई शुरू हो गई है। दोनों पार्टी के पार्षद एक दूसरे के खिलाफ अब खुलकर आरोप प्रत्यारोप करने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं उपाध्यक्ष को हटाने के लिए कांग्रेसी पार्षदों के पास पर्याप्त संख्या बल है जिसके चलते उपाध्यक्ष के खिलाफ विश्वास मत जीतने की बात कह रहे हैं। अब दोनों पार्टी के पार्षदों ने कलेक्टर को आवेदन दिया है समय देखकर अब जिला प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा। अब देखना है की अध्यक्ष भगवान दास की कुर्सी बच पाएगी या गिर जाएगी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed