फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Murder on suspicion of black magic Nephew kills uncle in Janjgir Champa

तंत्र मंत्र के शक पर हत्या: जांजगीर चांपा में भतीजे ने उतरा चाचा को मौत के घाट, हशिया से गले पर किया हमला

Mon, 22 Sep 2025 04:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 22 Sep 2025 04:21 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका चांपा के वार्ड नंबर 15 कोटा डबरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग राम प्रसाद पाल की उसके भतीजे अजीत पाल ने हशिया से गले पर हमला कर हत्या की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Murder on suspicion of black magic Nephew kills uncle in Janjgir Champa
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका चांपा के वार्ड नंबर 15 कोटा डबरी में 65 वर्षीय बुजुर्ग राम प्रसाद पाल की उसके भतीजे अजीत पाल ने हशिया से गले पर हमला कर हत्या की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है जांच जारी है घटना चांपा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार,, राम प्रसाद पाल जोकि रविवार की शाम करीबन 7 बजे  घर के पास की हनुमान मंदिर में पूजा पाठ के लिए निकला था। तभी भतीजा अजीत पाल उसके पास गया और अपने हाथ में रखे हशिया से गले पर जोरदार हमला किया। जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा,रामप्रसाद पाल को गंभीर रूप से चोट आने पर उपचार के लिए BDM अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच उपरांत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया है। आज सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन


एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर चांपा पुलिस मौके पर पहुंची, आस पास लोगों से जानकारी मिली कि भतीजे अजीत पाल ने घटना को अंजाम दिया हैं पुलिस टीम ने खोजबीज कर आरोपी अजीत पाल को हिरासत में लिया गया। आरोपी अजीत पाल से पूछताछ में सामने आया है कि मृतक चाचा रामप्रसाद पाल पर शंका रखता था कि तंत्र-मंत्र जनता है जिससे उसका ढाबा की दुकान नहीं चल रही है। ग्राहक नहीं आ रहे है जिसे लेकर रंजिश रखता था। 
विज्ञापन


फिलहाल चांपा पुलिस ने आरोपी अजीत पाल के ऊपर हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज किया है  आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार हशिया को बरामद किया है,आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed