{"_id":"67b2c0ea0156f771dc045ebe","slug":"miscreants-stabbed-two-friends-and-injured-them-in-janjgir-champa-2025-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरात में बवाल: दो दोस्तों पर बदमाशों ने किए चाकू से वार, जांजगीर चांपा से बिलासपुर रेफर; इस बात पर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात में बवाल: दो दोस्तों पर बदमाशों ने किए चाकू से वार, जांजगीर चांपा से बिलासपुर रेफर; इस बात पर हुआ विवाद
Mon, 17 Feb 2025 10:25 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 17 Feb 2025 10:25 AM IST
सार
जांजगीर चांपा में बरात में दो दोस्तों पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। विवाद छोटे बच्चे को मारने को लेकर हुआ। दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
चाकू से हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के चांपा के बंधवा तालाब के पास दो बदमाशों ने मिलकर विवाद करते हुए डीजे पर नाच रहे दो युवकों को तीन से चार बार चाकू से हमला किया गया। घायलों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
विज्ञापन
दअरसल, घायल युवक साहिल पटेल 25 वर्ष ने बताया कि ग्राम गोविंदा से चांपा के बंधवा तालाब के पास शादी हो रही थी। जिसमें बरात आई हुई थी। इस दौरान डीजे पर नाच रहे थे। तभी गोलू मांझी और श्रवण नाम के दो युवक एक बच्चे के साथ आकर कहने लगे कि इस बच्चे को किसने मारा है। जबरदस्ती बच्चे से पहचान करा रहा था। किसने मारा है।
विज्ञापन
जिसके कुछ समय बाद फिर आकर मेरे दोस्त राम धान पटेल 22 वर्ष से मारपीट करते हुए एक चाकू नुमा हथियार से पीट पर हमला कर दिया। वहीं बीच बचाव में आने पर मेरे साथ चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद अन्य बरात में शामिल युवक दोनों घायलों को किसी तरह से उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया है। चांपा थाने में मामले की सूचना दी गई है।
डॉक्टर का कहना है कि रामधान पटेल के पीट के अंदर लगभग ऊपर 3 इंच चौड़ा और 4 इंच का गड्ढा हुआ है। उसके सीने के नीचे का शरीर का पार्ट डेमेज हुआ है। वहीं साहिल पटेल को ज्यादा गहरी चोट नहीं आई है। दोनों को बिलासपुर भेजा गया है।