फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Minor girl Harassment on pretext of marriage met at a family wedding accused arrested in Janjgir Champa

Janjgir Champa: शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, पारिवारिक शादी में हुई थी पहचान, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 Aug 2024 06:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क,जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 14 Aug 2024 06:58 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक अलेक्जेंडर सूर्यवंशी 23 वर्ष निवासी तिलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
Minor girl Harassment on pretext of marriage met at a family wedding accused arrested in Janjgir Champa
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक अलेक्जेंडर सूर्यवंशी 23 वर्ष निवासी तिलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है मामला।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता नाबालिग लड़की ने परिजनों के साथ सिटी कोतवाली थाना पहुंची रिपोर्ट दर्ज कराई की परिवारिक शादी में अलेक्जेंडर सूर्यवंशी से जान पहचान हुई थी। अलेक्जेंडर सूर्यवंशी ने शादी करने का झांसा देते हुए दुष्कर्म किया है। शादी की बात कहने पर टाल मटोल जवाब दिया करता था। सिटी कोतवाली थाना में धारा 376(2)N,506 और 6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


जांच पड़ताल के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए खोज बीन की जा रही थी, इस बीच सूचना मिली की आरोपी अलेक्जेंडर सूर्यवंशी गांव में घूम रहा है। पुलिस टीम ग्राम तिलाई पहुंची और घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की। आरोपी युवक अलेक्जेंडर सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया, जहां से जिले जेल दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed