{"_id":"64b7c12f45a56d7c110ac4c6","slug":"middle-aged-man-died-after-tractor-overturned-in-canal-in-janjgir-champa-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलटा, लिफ्ट लेकर जा रहे अधेड़ की दबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलटा, लिफ्ट लेकर जा रहे अधेड़ की दबने से मौत
Wed, 19 Jul 2023 04:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 19 Jul 2023 04:25 PM IST
सार
जांजगीर-चांपा में बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ ट्रैक्टर से लिफ्ट लेकर जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर नहर में पलट गया और अधेड़ की इसके नीचे दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रैक्टर नहर में पलटने से अधेड़ की मौत हो गई।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ ट्रैक्टर से लिफ्ट लेकर जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर नहर में पलट गया और अधेड़ की इसके नीचे दबने से मौत हो गई। जबकि चालक ट्रैक्टर से कूदकर भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रैक्टर हटाकर शव को बाहर निकाला। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार, कुथुर गांव निवासी राजा पटेल (24) अपने गांव से ट्रैक्टर लेकर गिट्टी लेने तरौद गांव के लिए निकला था। रास्ते में सिल्ली गांव का रहने वाले कन्हैया कुर्रे (58) ने उससे लिफ्ट ली और आगे गांव जाने की बात कही। इस पर राजा ने उसे बिठा लिया। रफ्तार तेज होने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरा। इस दौरान चालक राजा पटेल कूद कर भाग निकला। जबकि कन्हैया कुर्रे की ट्रैक्टर पलटने से दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन