फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Man dies in road accident crushed by water tanker villagers block road in Janjgir Champa

Janjgir Champa: सड़क हादसे में शख्स की मौत, पानी टैंकर ने कुचला,ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Tue, 11 Feb 2025 03:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 11 Feb 2025 03:58 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा-अकलतरा बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार पानी टैंकर ट्रक ने सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को पीछे से जोरदार ठोकर मारी जिससे सिर चक्के के नीचे आने से कुचला गया।

विज्ञापन
Man dies in road accident crushed by water tanker villagers block road in Janjgir Champa
सड़क हादसे में शख्स की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा-अकलतरा बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार पानी टैंकर ट्रक ने सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को पीछे से जोरदार ठोकर मारी जिससे सिर चक्के के नीचे आने से कुचला गया। लोगों ने आक्रोश व्यक्त कर मुखमार्ग पर मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर चक्का जाम किया हुआ है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीबन 1.30 बजे अकलतरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार पानी टैंकर ट्रक वहान ने सड़क के किनारे लाठी के सहारे पैदल चल रहे संतोष यादव जोकि लकवा बीमारी से ग्रसित था पीछे से ठोकर मारी जिसे वह चक्के के नीचे आ गया और सिर कुचला गया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई हादसे के बाद आस पास के लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी गुस्से में लोगो ने पानी टैंकर ट्रक के शीशे में तोड़ फोड़ की है। वहीं घटना की जानकारी परिजनों को मिलने पर मौके पर पहुंचे साथ ही बलौदा थाना प्रभारी अशोक वैष्णव अपने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल में पहुंचे।
विज्ञापन


चक्का जाम में बैठे मृतक के परिजनों और लोगों की समझाइस दी जा रही हैं परिजनों का कहना है कि जो टैंकर ट्रक का मालिक है उसे घटना स्थल पर बुलाया जाए। उचित मुआवजा दी जाए सड़क पर ब्रेकर बनाया जाए। इन मांगों को लेकर बिलासपुर अकलतरा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed