फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Life affected due to strong storm in Janjgir Champa

कुदरत ने बरपाया कहर: तेज आंधी तूफान से घर की छत टूटी, सोते समय हुए हादसे में कई घायल, लाखों का नुकसान

Wed, 20 Mar 2024 01:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 20 Mar 2024 01:07 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम देवरी में अंधी तूफान और बारिश से किसान के मकान की छत उड़ गई। वहीं छत का कुछ हिस्सा मकान के अंदर सो रहे लोगों पर भी गिरा जिसमे मामूली चोट आई है। घर के अंदर रखे लगभाग पांच लाख रुपये के सामानों का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Life affected due to strong storm in Janjgir Champa
आंधी तूफान से घर का सामान बर्बाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम देवरी में अंधी तूफान और बारिश से किसान के मकान की छत उड़ गई। वहीं छत का कुछ हिस्सा मकान के अंदर सो रहे लोगों पर भी गिरा जिसमे मामूली चोट आई है। घर के अंदर रखे लगभाग पांच लाख रुपये के सामानों का नुकसान हुआ है। किसान ने प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति को लेकर पटवारी को आवेदन दिया है, वही कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

 

मिली जानकारी अनुसार, जांजगीर चांपा जिले में दो दिनो से मौसम खराब होने से तेज आंधी तूफान और मुसलाधार बारिश हो रही है। जिससे लोगों का जीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। वहीं अकलतरा तहसील क्षेत्र के ग्राम देवरी में किसान सहदेव धिरही के घर का छत आई तेज आंधी तूफान के कारण सिमेंट की छत उड़ गई। और उसका कुछ हिस्सा मकान के अंदर जा गिरा जिससे मकान में सो रहे लोगों की हल्की फुल्की चोट आई है। 

विज्ञापन

 

घटना की जानकारी गांव के सरपंच को दी गई और पटवारी को भी आवेदन दिया गया। जहां पटवारी ने मौके पर पहुंच कर नुकसान की जानकारी ली और प्रतिवेदन तैयार किया गया है। प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed