फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Lecturer of Diet College in Janjgir Champa attempted suicide

'मुझे जीवन से चिढ़ होने लगी है' : डाइट कॉलेज की व्याख्याता ने लिखा चार पेज का सुसाइड नोट, बच्चों से मांगी माफी

Sat, 11 Jan 2025 03:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 11 Jan 2025 03:07 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के डाइट कॉलेज में पदस्थ रमा गोस्वामी व्याख्याता ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। उन्होंने डाइट कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य बीपी साहू पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Lecturer of Diet College in Janjgir Champa attempted suicide
अस्पताल में भर्ती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के डाइट कॉलेज में पदस्थ रमा गोस्वामी व्याख्याता ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। उन्होंने डाइट कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य बीपी साहू पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं चार पेज का सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमें अपने बच्चों और छात्र-छात्राओं से माफी मांगी है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर सात की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार की बीती रात रमा गोस्वामी अपने परिवार के साथ घर पर थीं। इस दौरान उन्होंने चार पेज का सुसाइड नोट लिखा और उसे कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर घर में रखी कुछ दवाई खाकर सो गईं। ग्रुप के लोगों को जानकारी होने पर घर पहुंचे और उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया। सिविल सर्जन डॉ दीपक जसवाल ने बताया कि अभी रमा गोस्वामी 44 वर्ष की तबियत स्थिर है। 
विज्ञापन


व्याख्याता रमा गोस्वामी ने सुसाइट नोट में लिखा कि "मुझे व्याख्याता के रूप में कार्य करते 22 वर्ष हो चुके हैं, इस दौरान मैंने कई उतार चढ़ाव देखे। वर्तमान में डाइट जांजगीर में पदस्थ हूं 13 अक्टूबर 2022 को प्रभारी प्राचार्य का कार्य ग्रहण करने उपरांत मैने बहुत मानसिक यातनाएं झेली है। मेरी प्रतिनियुक्ति खत्म करने के लिए गणेश राम साहू जिला पंचायत नवागढ़ के लेटर का गलत उपयोग किया गया है। जिसपर षड्यंत्र का खुलासा होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म होने से बच गई। आरोप लगाया कि सीआर खत्म करने के लिए प्रभारी प्राचार्य बीपी साहू के द्वारा धमकी दी जाती थी, जिसकी शिकायत करने पर जांच के बाद प्रभारी प्राचार्य को हटाए जाने को लेकर प्रस्ताव भी हुआ मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे लिखा कि मैं अब न्याय की आस में इंतजार करते थक गई हूं, मुझे इस जीवन से चिड़ होने लगी। मेरी जैसी आशावादी मजबूत महिला के साथ ऐसा हो सकता है तो जाने कितनी महिलाओं के साथ क्या-क्या नहीं होता होगा। अब कितना न्याय का इंतजार करूं। मेरे बच्चों मुझे माफ कर देना, मेरे विद्यार्थियों मुझे माफ कर देना।


डाइट प्रभारी प्राचार्य बीपी साहू से फोन पर बात करने पर उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की मानसिक रूप से प्रताड़ित नहीं किया गया है। वे जो भी आरोप लगा रही है सभी आरोप निर्थक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed