फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Kotmi Sonar s then secretary Ilahi Mohammed arrested

CG: कोटमीसोनार के तत्कालीन सचिव ईलाही मोहम्मद गिरफ्तार, गबन और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

Tue, 10 Jun 2025 11:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 10 Jun 2025 11:03 PM IST
सार

जांच में सचिव द्वारा शासन की राशि में व्यापक अनियमितता और कूटरचना से फर्जी भुगतान कर राशि निकालना पाया गया। वहीं आरोपी द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप में धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला आपत्तिजनक लेख साझा करने का भी मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Kotmi Sonar s then secretary Ilahi Mohammed arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर-चांपा जिले में भ्रष्टाचार और सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचाने वाले कोटमीसोनार ग्राम पंचायत के तत्कालीन सचिव ईलाही मोहम्मद कुरैशी को लाखों रुपये के गबन और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आरोपी ईलाही मोहम्मद कुरैशी, निवासी बलौदा ने वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में ग्राम पंचायत कोटमीसोनार में शासन से प्राप्त 15वें वित्त आयोग की राशि 25,13,528 रुपयों का दुरुपयोग कर गबन किया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर जांच दल गठित किया गया था। जांच में सचिव द्वारा शासन की राशि में व्यापक अनियमितता और कूटरचना से फर्जी भुगतान कर राशि निकालना पाया गया। वहीं आरोपी द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप में धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला आपत्तिजनक लेख साझा करने का भी मामला सामने आया है।
विज्ञापन


इस आधार पर थाना अकलतरा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इन दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन पर अकलतरा पुलिस ने आरोपी ईलाही मोहम्मद कुरैशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जहां उसने दोनों मामलों में अपराध स्वीकार किया। जिसे मंगलवार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed