फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Jewellery and cash stolen from two houses turmeric powder thrown in houses so that dog squad could not catch t

Janjgir Champa: दो घरों से गहने समेत नकदी पार, डॉग स्क्वॉड न पकड़ सके इसलिए घरों में फेका हल्दी पाउडर

Sat, 02 Nov 2024 06:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 02 Nov 2024 06:19 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम बनारी में एक चाल में बने चार घरों में अज्ञात चोरों ने धावा बोला है। जिसमें दो घरों से सोने चांदी के जेवर करीबन 6 लाख और 1 लाख नगदी रकम की चोरी की गई है।

विज्ञापन
Jewellery and cash stolen from two houses turmeric powder thrown in houses so that dog squad could not catch t
बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम बनारी में एक चाल में बने चार घरों में अज्ञात चोरों ने धावा बोला है। जिसमें दो घरों से सोने चांदी के जेवर करीबन 6 लाख और 1 लाख नगदी रकम की चोरी की गई है। सभी लोग दीपावली पर्व मानने को अपने -अपने परिवार के साथ गांव गए हुए थे। घर के अंदर हल्दी पाउडर को फेका गया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार एक चाल में 4 घर बने हुए हैं,सभी लोग 31 अक्टूबर को दीपावली पर्व मानने को लेकर अपने अपने गांव गए हुए थे। वहीं हरिशंकर धीवर बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव राछा भाटा नवागढ़ गया हुआ था। पूरे घर में ताला लगा हुआ था घर के अंदर अलमारी में सोने का हार, दो जोड़ी कान के झुमके,चांदी के जेवर जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपए होगी, और नगदी 1 लाख रुपए रखे हुए थे। घर के सामने का दरवाजा टूटा हुआ था,घर के चारों तरफ हल्दी पाउडर फेका गया है। 

विज्ञापन


इसी प्रकार से कन्हैया लाल कश्यप के घर में सोने चांदी के जेवर करीबन 60 हजार रुपए ओर नगदी रकम 15 हजार रुपए की चोरी की गई है। वही दो अन्य घरों में चोरी के लिए घुसे थे मगर कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की गई है। सायबर टीम भी आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की खोज बीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed