{"_id":"65fa895851f8ec700106d444","slug":"janjgir-champa-news-police-arrested-eight-gamblers-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: जंगल में लगी थी जुआरियों की महफिल, पुलिस ने आठ जुआ खेलने वालों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: जंगल में लगी थी जुआरियों की महफिल, पुलिस ने आठ जुआ खेलने वालों को किया गिरफ्तार
Wed, 20 Mar 2024 12:29 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सोनादुला के लीलागर नदी के किनारे जुआ खेल रहे आठ जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पांच बाइक, एक ब्रेजा कार और 70 हजार 760 रुपये, 52 पत्ती ताश को मौके पर से जब्त किया गया है। सभी आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3,2 के तहत कार्रवाई की गई है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार, एसपी विवेक शुक्ला ने जिले में चल रहे जुआ/सट्टा खिलाने वालो के ऊपर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। जांजगीर सायबर टीम और अकलतरा पुलिस को सूचना ग्राम सोनादुला के लीलागर नदी के किनारे कुछ लोग ताश-पत्ती से रुपए पैसे का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे। सूचना मिलने पर छापेमारी की गई। मौके पर से आठ आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा गया है। सभी आरोपी अलग अलग थाना क्षेत्र और अन्य जिले से हैं।
विज्ञापन
जुआ खेलते पकड़े गए 8 आरोपियों के नाम ..
नागेन्द्र कुमार सूर्यवंशी उम्र 25 साल निवासी नरगोड़ा थाना सीपत जिला बिलासपुर, दिप सिंह टण्डन उम्र 23 साल निवासी बोरसी थाना पामगढ़, मोहनिश कुमार सूर्यवंशी उम्र 32 साल निवासी नरगोड़ा थाना सीपत जिला बिलासपुर, मनीष यादव उम्र 23 साल निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा, हरिश टंडन उम्र 28 साल निवासी बोरसी थाना पामगढ़, प्रहलाद साहू उम्र 27 साल निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा, विष्णुकांत टंडन उम्र 34 साल निवासी नरियरा थाना मुलमुला, राजकुमार साहू उम्र 39 साल निवासी बरबसपुर थाना उरगा जिला कोरबा।
विज्ञापन