फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Janjgir Champa MLA Vyas Kashyap on indefinite agitation from May 7 over railway problems

जांजगीर-चांपा: रेलवे समस्याओं को लेकर विधायक व्यास कश्यप 7 मई से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर, जनता भी देगी साथ

Tue, 06 May 2025 08:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 06 May 2025 08:37 PM IST
सार

विधायक ने बताया कि नैला फाटक पर आरओबी और फुट ओवरब्रिज की स्वीकृति तो बजट में हो चुकी है, लेकिन राशि अब तक मंजूर नहीं की गई है।

विज्ञापन
Janjgir Champa MLA Vyas Kashyap on indefinite agitation from May 7 over railway problems
रेलवे समस्याओं को लेकर आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर-चांपा जिले में रेलवे से जुड़ी लंबित मांगों को लेकर स्थानीय विधायक व्यास कश्यप 7 मई से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने जा रहे हैं। इस आंदोलन में आम जनता भी साथ देगी। स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, नैला फाटक में आरओबी और नहरिया बाबा मंदिर के पास फुट ओवर ब्रिज की मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


विधायक व्यास कश्यप ने प्रेस वार्ता कर आंदोलन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जांजगीर स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन रेलवे द्वारा इसे लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। साथ ही नैला फाटक में आरओबी और नहरिया बाबा मंदिर के पास फुट ओवरब्रिज की मांग को लेकर कई बार प्रस्ताव भेजे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि नैला फाटक पर आरओबी और फुट ओवरब्रिज की स्वीकृति तो बजट में हो चुकी है, लेकिन राशि अब तक मंजूर नहीं की गई है। ऐसे में ये मांगें सिर्फ कागजों तक सिमट कर रह गई हैं। जनहित के इन मुद्दों को लेकर 7 मई से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की जनता भी हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनहित से जुड़ी मांगों को लेकर हमने कई बार शासन और रेलवे को पत्र लिखा, लेकिन जब सुनवाई नहीं हो रही, तब आंदोलन ही एकमात्र रास्ता बचता है। -व्यास कश्यप, विधायक, जांजगीर-चांपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed