फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Janjgir Champa Cyber cell recover 65 mobiles

Janjgir Champa: सायबर सेल ने 65 मोबाइल किए बरामद, इन फोन की कीमत थी नौ लाख; मोबाइलधारकों को SP ने लौटाए

Fri, 19 Jul 2024 09:29 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 19 Jul 2024 09:29 PM IST
सार

जांजगीर चांपा में करीब नौ लाख रुपये के गुम और चोरी हुए 65 मोबाइल फोन को साइबर सेल ने बरामद कर लिया है। इसके बाद मोबाइलधारकों को एसपी लौटा दिए।

विज्ञापन
Janjgir Champa Cyber cell recover 65 mobiles
मोबाइलधारकों फोन लौटाते हुए एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले में "हमर पुलिस हमर संग"अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्र से गुम ओर चोरी के 65 नग मोबाइल को बरामद किया गया है। जिसकी कीमत नौ लाख रुपये है। एसपी विवेक शुक्ला के हाथों मोबाइल स्वामियों को वितरण किए गए।

विज्ञापन


एसपी विवेक शुक्ला ने उपस्थित लोगों को साइबर क्राइम एवं साइबर फ्राड से जुड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि इन दिनों सोशल मीडिया और अन्य साइबर से जुड़ी तकनीकों से अपराध और ठगी के शिकार आम नागरिक हो रहे हैं। अपने-अपने मोबाइल में स्ट्रांग पासवर्ड लगा कर रखें।
विज्ञापन


जिससे आपके बैंक खाते से पैसा न निकले। मोबाइल जीवन का एक अंग है। इसके बिना कोई काम नहीं हो सकता। बाजारों में जा रहे हैं तो मोबाइल का उपयोग ज्यादा न करें। अक्सर मोबाइल की चोरी बाजारों में होती है। एसपी ने अपील कर कहा कि यदि किसी का मोइबल मिले तो उसे बंद न करे फोन आने पर उठाकर बात करें या फिर नजदीकी थाना में जाकर जमा कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


65 नग मोबाइल को जांजगीर चांपा के अलावा अलग-अलग जिले जैसे बिलासपुर कोरबा रायगढ़,रायपुर,दुर्ग, सक्ति एवं राज्यों के पुलिस की मदद से खोज कर निकाला गया है। यदि मोबाइल गुम या चोरी होने पर समय रहते  www.ceir.gov.in की पोर्टल में जानकारी भेजे और नजदीकी थाना, साइबर सेल से संपर्क करें तो आपका मोबाइल फोन किसी भी अपराध में उपयोग ना हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed