फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Janjgir Champa Attack with beer bottle due to enmity two arrested in Janjgir Champa

जांजगीर चांपा: रंजिश के चलते बीयर की बोतल से हमला, दो गिरफ्तार, वहीं तलवार से डराने वाला युवक भी गिरफ्तार

Mon, 16 Jun 2025 08:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 16 Jun 2025 08:02 PM IST
सार

जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर बीयर की बोतल फोड़कर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा में सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लहराकर लोगों को डरा धमका रहे एक युवक को जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Janjgir Champa Attack with beer bottle due to enmity two arrested in Janjgir Champa
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर बीयर की बोतल फोड़कर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।घटना थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम नरियरा की है, जहां प्रार्थिया फुलेशरी बाई चौहान ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बेटा अजय चौहान धान बेचने मजदूरी करने गया था। इसी दौरान गांव के सोनू यादव और अजय निर्मलकर ने पुरानी रंजिश के चलते अजय चौहान को शराब दुकान के पास रोककर मां-बहन की अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


बताया गया कि सोनू यादव ने शराब दुकान के पास पड़ी बीयर की कांच की बोतल फोड़कर अजय चौहान के सीने पर वार किया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। वहीं दूसरे आरोपी अजय निर्मलकर ने भी हाथ मुक्के से हमला कर घायल किया।मुलमुला पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर दोनों आरोपियों को उनके घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सोनू यादव उर्फ डेढ़िया और अजय कुमार निर्मलकर के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) एवं 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन

 

तलवार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार 

Janjgir Champa Attack with beer bottle due to enmity two arrested in Janjgir Champa
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

जांजगीर चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा में सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लहराकर लोगों को डरा धमका रहे एक युवक को जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

मामला खोखरा रोड धाराशिव के पास का है, जहां आरोपी अनुज टंडन, जो कि भैंसों थाना पामगढ़ का रहने वाला है, तलवारनुमा लोहे का हथियार लेकर लोगों को डराने धमकाने में लगा हुआ था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलते ही तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी के पास से तलवारनुमा हथियार बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी अनुज टंडन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed