{"_id":"67e3ff3fe1261d90540cef8b","slug":"incited-to-commit-suicide-threatened-to-make-pornographic-video-viral-korba-accused-arrested-in-janjgir-champa-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: आत्महत्या के लिए उकसाया, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, कोरबा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: आत्महत्या के लिए उकसाया, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, कोरबा आरोपी गिरफ्तार
Wed, 26 Mar 2025 07:25 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 26 Mar 2025 07:25 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने चूहा मार दावा का सेवन कर आत्महत्या की थी। आरोपी मनमोहन कश्यप को कोरबा जिले के कटघोरा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने चूहा मार दावा का सेवन कर आत्महत्या की थी। आरोपी मनमोहन कश्यप को कोरबा जिले के कटघोरा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार,आरोपी मनमोहन कश्यप और मृतिका युवती से जान पहचान थी साथ में दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। जिसपर शादी की बात चल रही थी इस दौरान आरोपी प्रेमी मनमोहन कश्यप ने मृतिका युवती के साथ किसी अन्य के साब अवैध संबंध है कहते हुए शादी से इनकार कर दिया ,साथ ही पूर्व में आरोपी मनमोहन कश्यप ने मृतिका युवती का रखा हुआ निजी फोटो और वीडियो जिसमें अश्लील फोटो वीडियो भी था। उसे वायरल करने की धमकी देने लगा और मृतिका युवती के परिजनों को भी मैसेज कर वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए शादी करने से मना कर रहा था। इस बात से प्रताड़ित खोकर 13 फरवरी 2024 को युवती ने चूहा मार दावा खाकर आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
नवागढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी इस दौरान आरोपी मनमोहन कश्यप 20 वर्ष को कोरबा जिले के कटघोरा से पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया है।जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन