फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Husband killed his wife killed her by attacking her with a stick both of them used to drink alcohol in Janjgir

Janjgir Champa: पति ने की पत्नी की हत्या, डंडे से हमलाकर उतारा मौत के घाट, शराब पीते थे दोनों

Sun, 13 Oct 2024 07:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 13 Oct 2024 07:36 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पनोरापारा खमहरिया रोड किनारे पति पत्नी के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद होने के बाद गुस्से में आकर डंडे से मारपीट की जिससे सिर व चेहरा को मारने से चोट आने से मौत हुई है।

विज्ञापन
Husband killed his wife killed her by attacking her with a stick both of them used to drink alcohol in Janjgir
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पनोरापारा खमहरिया रोड किनारे पति पत्नी के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद होने के बाद गुस्से में आकर डंडे से मारपीट की जिससे सिर व चेहरा को मारने से चोट आने से मौत हुई है। आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है, घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


बलौदा थाना अशोक वैष्णव ने बताया की 10 अक्टूबर को शाम 4 बजे पति विदेशी राम और पत्नी तिजमत बाई दोनो रोजी मजदूरी का काम करते है। रोजी मजदूरी से मिले पैसे को लेकर दोनो गांव के बाजार करने गए हुए थे रात को दोनो घर नही पहुंचे। 11 अक्टूबर को सुबह बेटा राजू धनवार को पता चलने पर घर ले जाने के लिए पहुंचे थे देखा की उसके माता के चेहरे पर सिर पर गंभीर रूप से चोट लगी थी और जमीन पर लेटी हुई थी आवाज लगने पर भी कोई जवाब नहीं दे रही थी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या होने की जानकारी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी विदेशी राम 55 वर्ष को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि,दोनो ने एक साथ शराब पी जिसके बाद घरेलू बात को लेकर विवाद होने के बाद धक्का देकर डंडे से पिटाई की है। जिसपर आरोपी विदेशी राम के खिलाफ धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed