फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Heavy head on collision between two bikes husband and wife seriously injured in Janjgir Champa

Janjgir Champa: दो बाइकों में आमने-सामने से जोरदार टक्कर, पति पत्नी गंभीर रूप से घायल, दूसरा चालक मौके से फरार

Wed, 22 May 2024 03:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 22 May 2024 03:53 PM IST
सार

हादसे में पति पत्नी को गंभीर चोट आई है। वहीं दूसरा बाइक चालक मौके से फरार है। घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स अस्पताल भेजा गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन
Heavy head on collision between two bikes husband and wife seriously injured in Janjgir Champa
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पोड़ीदलहा मुख्य मार्ग में दो बाइक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई है। हादसे में पति पत्नी को गंभीर चोट आई है। वहीं दूसरा बाइक चालक मौके से फरार है। घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर सिम्स अस्पताल भेजा गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन

 

अकलतरा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, आज बुधवार की सुबह करीबन 9 बजे को सूचना मिली की दो बाइक में टक्कर हुई है जिसमे पति पत्नी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और दोनों घायल पति श्रावण राठौर और उसकी पत्नी गंगा बाई को उपचार के लिए अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां गंगा बाई के सिर, चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है वही श्रावण राठौर के सिर पर गंभीर चोट है दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं बाइक का नंबर मिला है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन


घायल श्रावण राठौर ने बताया की वो बिलासपुर जिले के सीपत के ग्राम कौडिया का रहने वाला है अपनी पत्नी गंगा बाई के साथ शादी में शामिल होने के लिए खरसिया जा रहे थे। पोड़ीदलहा मार्ग पर पहुंचे थे। वहीं सामने की ओर से एक तेज रफ्तार दूसरा बाइक आ रही थी जिसमें 2 लोग सवार थे। सामने से आकर ठोकर मारी जिससे हम दोनों पति पत्नी सड़क में दूर जा गिरे। दूसरा बाइक चालक मौके पर से अपना बाइक लेकर फरार हो गया मगर उसके साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति था उसे छोड़ दिया जिसे पूछने पर पमगढ़ के बोरसी गांव का होना बताया है और पोड़ी दलहा अपने किसी रिश्तेदार के यहां जाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed